Main Vaapas Aaunga First Week Collection: डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' शुरुआती सुस्त शुरुआत के बाद इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जो रफ्तार पकड़ी है, उसने ट्रेड विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है. माउथ पब्लिसिटी यानी फिल्म देखकर निकले लोगों की तारीफ ने इस फिल्म के लिए दवाई का काम किया है। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने पहले हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा उलटफेर कर दिखाया है।
शुरुआती के आंकड़ों के अनुसार फिल्म रिलीज के 7वें दिन फिल्म के कलेक्शन में एक शानदार तेजी देखी गई और इसने लगभग 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस नए आंकड़े के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कुल नेट कमाई अब 12.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपये आंका गया है।
अगर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के पूरे हफ्ते के सफर का विश्लेषण करें, तो इसकी शुरुआत बेहद ठंडी रही थी. रिलीजिंग के पहले दिन फिल्म ने महज 1.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। हालांकि, शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 1.85 करोड़ रुपये हुई और रविवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का अपना सबसे ऊंचा आंकड़ा छुआ।
ज्यादातर सोमवार को फिल्मों की कमाई आधी रह जाती है, और इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ जब यह सोमवार को दोबारा 1.15 करोड़ रुपये पर आ गई है। लेकिन असली जादू मंगलवार से शुरू हुआ जब फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और मंगलवार को 1.65 करोड़ और बीते बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
फिल्म मैं वापस आउंगा की कहानी के अलावा इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका म्यूजिक है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए डायरेक्टर इम्तियाज अली और महान संगीतकार एआर रहमान की सदाबहार जोड़ी ने 5वीं बार एक साथ काम किया है।
इससे पहले एआर रहमान और इम्तियाज अली की यह जुगलबंदी रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में कल्ट संगीत दे चुकी है। खुद डयरेक्टर इम्तियाज अली ने भी माना कि चूंकि यह फिल्म किसी पारंपरिक कमर्शियल फॉर्मूले पर आधारित नहीं थी, इसलिए उन्हें हमेशा से भरोसा था कि यह धीमी शुरुआत के बाद केवल दर्शकों की तारीफ के दम पर ही आगे बढ़ेगी।