महिमा चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आमिर खान के साथ शुरू हुआ सफर, परदेस ने बनाया सुपरस्टार, फिर कार एक्सीडेंट ने बदल दी महिमा चौधरी की जिंदगी

Mahima Chaudhry Accident: महिमा चौधरी ने शाहरुख खान की 'परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं। पिता चाहते थे कि वह IAS बनें, लेकिन मॉडलिंग के जरिए सुभाष घई की नजर उन पर पड़ी।

सोनाली झा

Mahima Chaudhry Career: शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी ने अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी मासूमियत, खूबसूरती और अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया और देखते ही देखते वह स्टार बन गईं। हालांकि, उनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और बाद में वह धीरे-धीरे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं।

महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। उनका बचपन का नाम ऋतु चौधरी था। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया आकर्षित करने लगी थी। हालांकि, उनका परिवार चाहता था कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें। महिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि बेटी पढ़-लिखकर IAS अधिकारी बने। लेकिन महिमा के सपने कुछ और थे।

महिमा चौधरी का करियर

महिमा चौधरी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और कई विज्ञापनों में नजर आईं। आमिर खान और ऐश्वर्या राय के साथ एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद वह म्यूजिक चैनल में VJ भी बनीं और कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए। इसी दौरान फिल्ममेकर सुभाष घई की नजर महिमा पर पड़ी। बॉलीवुड में एंट्री के वक्त ऋतु चौधरी को नया नाम महिमा चौधरी दिया गया।

सुभाष घई ने बदला नाम और मिली पहली फिल्म

महिमा चौधरी को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' में मुख्य भूमिका मिली। 'परदेस' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और महिमा रातों-रात स्टार बन गईं। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने संजय दत्त, अनिल कपूर, अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

हादसे के बाद बदल गई जिंदगी

महिमा चौधरी के करियर में एक बड़ा मोड़ तब आया जब वह एक गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हुईं। इस हादसे के बाद उन्हें लंबे समय तक दर्दनाक रिकवरी से गुजरना पड़ा। इस घटना का उनके निजी जीवन और फिल्मी करियर पर भी गहरा असर पड़ा। समय के साथ वह फिल्मों से दूर होती चली गईं और उनकी लोकप्रियता भी पहले जैसी नहीं रही।

महिमा ने कई फिल्मों में काम किया और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। आज भी जब 90 के दशक की फिल्मों और अभिनेत्रियों की बात होती है, तो महिमा चौधरी का नाम जरूर लिया जाता है। शाहरुख खान के साथ 'परदेस' में निभाया गया उनका किरदार आज भी दर्शकों के बीच यादगार है। यही वजह है कि महिमा चौधरी आज भी बॉलीवुड की 'परदेस गर्ल' के नाम से पहचानी जाती हैं।

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज