महिमा चौधरी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Mahima Chaudhry Love Story: बड़े पर्दे पर मिली शोहरत, निजी जिंदगी में अधूरी रह गई मोहब्बत

Mahima Chaudhry Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी जिंदगी में फिल्मों की सफलता के साथ ही लव लाइफ के दर्दनाक अनुभव और अकेलेपन की कहानी भी शामिल है।

यति सिंह

Mahima Chaudhry Biography: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेते हैं। महिमा चौधरी भी उन्हीं में से एक हैं। 13 सितंबर यानी आज महिमा चौधरी अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली महिमा ने बड़े पर्दे पर अपनी मुस्कान से लाखों लोगों को दीवाना बनाया।

लेकिन रोशनी से चकाचौंध इस दुनिया के पीछे उनकी पर्सनल लाइफ में काफी गहरा अंधेरा और अकेलापन छुपा रहा। प्यार में मिला धोखा और शादी टूटने का दर्द झेलने के बाद भी उन्होंने खुद को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।

जब टेनिस स्टार के प्यार में खाया धोखा

करियर के शुरुआती दौर में महिमा चौधरी का दिल उस समय के फेमस टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर आया। साल 2000 के आसपास दोनों का रिश्ता सुर्खियों में छाया रहता था। हर बड़े इवेंट में यह जोड़ी साथ दिखाई देती थी और लोग इनकी शादी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन यह लव स्टोरी लंबी नहीं चल सकी। लगभग 2 साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2003 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

एक गलती और खत्म हुआ रिश्ता

महिमा को जब पता चला कि लिएंडर पीस का झुकाव मॉडल रिया पिल्लई की तरफ बढ़ रहा है, तो उन्हें गहरा झटका लगा। खबरों के अनुसार महिमा ने अपने साथी को फोन पर रिया से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।

इस घटना ने महिमा के भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बिना किसी देरी के इस रिलेशनशिप को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। बाद में लिएंडर ने रिया पिल्लई के साथ अपना जीवन आगे बढ़ाया, हालांकि उनका वह रिश्ता भी आगे चलकर टूट गया।

महिमा चौधरी

छुपकर की शादी फिर रिश्तों में आई दरार

प्यार में मिले धोखे के बाद महिमा ने अपनी लाइफ को दोबारा संभलने का मौका दिया। साल 2006 में उनकी मुलाकात कोलकाता के बिजनेसमैन और आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से हुई। बॉबी उनके भाई के करीबी दोस्त भी थे।

दोनों ने बहुत ही सादगी और गोपनीयता के साथ शादी कर ली। उस वक्त ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि महिमा चौधरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं, लेकिन महिमा चौधरी ने इस पर कभी कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की। साल 2007 में महिमा ने एक बेटी को जन्म दिया।

सिंगल मदर बनकर कर रही बेटी की परवरीश

शादी के कुछ समय बाद ही महिमा चौधरी और बॉबी के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। आपसी मतभेदों के चलते साल 2013 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया। हालांकि दोनों ने कानूनी रूप से औपचारिक तलाक नहीं लिया है, लेकिन तब से महिमा अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं।

आज महिमा एक सिंगल मदर के बनकर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूरी बना ली है और अपनी पर्सनल लाइफ में शांति की तलाश रही हैं।

52 की उम्र में संजय मिश्रा संग लीड रोल

महिमा चौधरी के हाल ही के करियर का सबसे दिलचस्प और मजबूत पड़ाव साल 2025 में देखने को मिला। महिमा चौधरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' में एक लीड रोल के रूप में बड़े पर्दे पर सामने आईं।

इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा के अपोजिट मुख्य भूमिका निभाई। 52 साल की उम्र में लीड रोल निभाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा में एक्ट्रेसेस के लिए अब नई और बेहतरीन संभावनाएं बन रही हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान