महेश बाबू की फिल्म का नाम ‘ग्लोब ट्रोटर’ हुआ रिवील 
मनोरंजन

महेश बाबू की फिल्म का नाम ‘ग्लोब ट्रोटर’ हुआ रिवील, एसएस राजामौली नवंबर में करेंगे बड़ा खुलासा

Mahesh Babu film: एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का टाइटल ‘ग्लोब ट्रोटर’ सामने आ गया है। महेश के जन्मदिन पर जारी एक टीज़र में गले में लटकते लॉकेट की झलक ने फैंस की जिज्ञासा बढ़ा दी।

सोनाली झा

Mahesh Babu film name Revealed: भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ‘एसएसएमबी29’ के नाम से चर्चा में बनी इस फिल्म का नाम अब ‘ग्लोब ट्रोटर’ बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नवंबर 2025 में की जाएगी। यह जानकारी महेश बाबू के जन्मदिन के खास मौके पर सामने आई, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

महेश बाबू के जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी टीज़र जारी किया गया। इस टीज़र में एक शख्स के गले में लटकते लॉकेट की झलक दिखाई दी, जिसने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी। महेश बाबू और राजामौली, दोनों ने इस झलक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि पहला खुलासा नवंबर 2025 में होगा। ग्लोब ट्रोटर।

राजामौली ने व्यक्त की भावनाए

राजामौली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म के बारे में अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रिय भारत और दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों, साथ ही महेश बाबू के फैंस, काफी समय हो गया है। हमने शूटिंग शुरू कर दी है और आपके उत्साह की हम सराहना करते हैं। इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि सिर्फ तस्वीरों या प्रेस कॉन्फ्रेंस से इसे बयां करना संभव नहीं है।

राजामौली ने कही ये बात

राजामौली ने कहा कि हम कुछ ऐसा तैयार कर रहे हैं, जो उस दुनिया की गहराई और अनुभव को पूरी तरह दर्शा सके, जिसे हम बना रहे हैं। इसे हम नवंबर 2025 में पेश करेंगे। यह कुछ ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। राजामौली का यह बयान बताता है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले राजामौली के लिए उम्मीदें हमेशा ऊंची रहती हैं, और इस बार भी फैंस मान रहे हैं कि वह एक बार फिर भारतीय सिनेमा के स्तर को वैश्विक मंच पर ऊंचा उठाएंगे।

महेश बाबू की दमदार एक्टिंग

महेश बाबू, जो अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, पहली बार राजामौली के निर्देशन में नजर आएंगे। इस जोड़ी को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से चर्चा थी, और अब इस आधिकारिक झलक के बाद उत्सुकता और बढ़ गई है। नवंबर 2025 में होने वाला यह बड़ा खुलासा न सिर्फ फिल्म के नाम और कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाएगा, बल्कि संभव है कि इसमें फिल्म की पहली झलक या खास फुटेज भी शामिल हो। इस बीच, फैंस सोशल मीडिया पर ‘ग्लोब ट्रोटर’ को लेकर अपने-अपने अंदाजे लगा रहे हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी