मनोरंजन

परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे शाहरुख खान, देखें वोटिंग से पहले का वीडियो

महाराष्ट्र असेंबली इलेक्शन में बॉलीवुड के सितारों ने बड़ा उत्साह दिखाया। शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और मतदान किया। लेकिन इस बीच वह परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहरुख खान मुंबई में जब वोट डालने पहुंचे तो उनके चेहरे पर परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता साफ नजर आ रही थी। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी के बावजूद शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। लेकिन उनके चेहरे पर सुरक्षा को लेकर चिंता साफ नजर आ रही थी। वह दौड़ भाग कर अपने परिवार की सुरक्षा खुद करते हुए भी दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग उनके मुस्तैदी की तारीफ कर रहे हैं।

20 नवंबर को बुधवार के दिन मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र भर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जिन उम्मीदवारों ने मैदान में उतरकर अपनी किस्मत पर दांव लगाया है, उनकी भाग्य का फैसला अब मतपेटी में बंद हो गया है। 23 नवंबर को ये पिटारा खुलेगा, मतगणना होगी और उस दिन महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य तय हो जाएगा।

बांद्रा इलाके में जब शाहरुख खान अपने पूरे परिवार को लेकर मतदान केंद्र पहुंचे, तो वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खुद भाग दौड़ करते हुए नजर आए। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि सुरक्षा को लेकर शाहरुख खान अपने परिवार के लिए कितने चिंतित हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आ रहे हैं। उनके इर्द-गिर्द पुलिस का घेरा भी है, यानि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था फिर भी शाहरुख खान के चेहरे पर परिवार के सुरक्षा को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिख रही थी।

शाहरुख खान से कुछ समय पहले ही सलमान खान भी वोट डालने पहुंचे थे। सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बावजूद सलमान खान ने ना अपने फिल्म की शूटिंग को रोका है और ना ही वह मतदान करने से चुके, उन्होंने शाम के वक्त पहुंचकर मतदान में हिस्सा लिया। ऐसे में शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें