फिल्मी है कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की लव स्टोरी, बचपन में हुआ था प्यार अब होगी शादी

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश कुछ दिनों बाद ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आइए जानते हैं कौन है एक्ट्रेस के होने वाले पति जिनका नाम एंटनी थाटिल है और वह 15 साल से एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
Keerthy Suresh And Antony Tattil is getting Married soon
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साउथ की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल से दिसंबर में शादी करने जा रही हैं। कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी गोवा में होने वाली है। दोनों की शादी की डेट फिक्स हो गई है। एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश बचपन से एक दूसरे को प्यार करते हैं। इन दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्म की कहानी की तरह है। आइए जानते हैं कौन है एंटनी और कब से यह दूसरे को डेट कर रहे हैं।

एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। 15 साल से एंटनी थाटिल कीर्ति सुरेश को डेट कर रहे हैं। जब कीर्ति हाई स्कूल में पढ़ा करती थी तब इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। 11 और 12 दिसंबर को यह गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एंटनी अपने होमटाउन में रिसॉर्ट्स की चेन के मालिक हैं। कीर्ति के होमटाउन चेन्नई में उनके कुछ बिजनेस रजिस्टर्ड हैं।

एंटनी थाटिल दुबई के जाने वाले बिजनेसमैन हैं। जो मूल रूप से कोच्चि के रहने वाले हैं। एंटनी थाटिल चेन्नई में स्थित दो कंपनियों के मालिक हैं। जिनका नाम कैपलाथ हबीब फारूक और एस्परोस विंडो सॉल्यूशंस है। एंटनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर मौजूद है, लेकिन एक्टिव नहीं रहते। उनका अकाउंट भी प्राइवेट है। सोशल मीडिया पर उनको कीर्ति सुरेश, कल्याणी प्रियदर्शन, मालविका मोहनन, अनिरुद्ध रविचंद्र चंद्र जैसे लोग फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेनर कीर्ति सुरेश 15 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है और इससे शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार को आमंत्रित किया गया है। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। करीब 15 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों में शादी करके जिंदगी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com