रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की लव एंड वॉर की शूटिंग हुई पूरी, जानिए कब दस्तक देगी फिल्म

Love And War Update: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी हो गई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

सोनाली झा

Love And War Release Date: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम ने एक-दूसरे को भावुक विदाई दी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर के बाद फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है, क्योंकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कोई आधिकारिक झलक दर्शकों के साथ शेयर नहीं की है।

‘लव एंड वॉर’ को साल 2027 की बड़ी फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और विक्की कौशल की जोड़ी के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड को चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी फिल्म

संजय लीला भंसाली ने शुरुआत में ‘लव एंड वॉर’ को 2026 की गर्मियों में रिलीज करने का प्लान बनाया था। हालांकि, प्रोडक्शन में देरी के चलते फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। बाद में रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान संकेत दिया था कि फिल्म ‘रामायण पार्ट वन’ की अक्टूबर रिलीज के बाद सिनेमाघरों में आएगी।

आलिया के लिए क्यों खास है यह फिल्म

आलिया भट्ट पहले भी संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं। ‘लव एंड वॉर’ उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वह लंबे समय बाद रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। न्यूज18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि एक दर्शक के तौर पर वह संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर को इतने साल बाद फिर साथ काम करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

आलिया ने विक्की कौशल के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने रणबीर और विक्की की फिल्म ‘संजू’ की जोड़ी का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों ने उस फिल्म में जादू कर दिया था। ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ में इन तीनों सितारों का कॉम्बिनेशन देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?