सैयारा की अनीत पड्डा की चमकी किस्मत, रणबीर कपूर संग बड़े बजट की ब्रह्मास्त्र 2 में मिल सकता है बड़ा रोल

Brahmastra 2 Shooting: रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ा कास्टिंग अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत पड्डा को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Brahmastra 2 Casting Update
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अनीत पड्डा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Brahmastra 2 Casting Update: रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा था। फिल्म की कहानी, वीएफएक्स और स्टारकास्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में एंट्री हो सकती है।

अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ के जरिए दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया और वह सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहीं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनीत को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक अनीत पड्डा की फिल्म में कास्टिंग को लेकर मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आलिया के अलावा दो और एक्ट्रेस की एंट्री

‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में दोनों के किरदार शिवा और ईशा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। वहीं, पहले पार्ट के अंत में मिले कुछ संकेतों के बाद चर्चा थी कि दीपिका पादुकोण भी दूसरे पार्ट में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब अनीत पड्डा का नाम सामने आने के बाद फिल्म की महिला स्टारकास्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, दीपिका और अनीत दोनों की भूमिकाओं को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Brahmastra 2 Casting Update
तापसी पन्नू से लेकर सोनू सूद तक, कंगना रनौत ने सबको सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- पहले मेरे जितनी सफलता हासिल करो

अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंग

‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया गया था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने 430 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को पहले से बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है, जबकि फिल्म को 2027 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com