लॉक अप का सीजन 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

होस्ट और जेलर सिस्टम में बड़ा बदलाव, ‘लॉक अप’ के नए सीजन को लेकर एकता कपूर ने खोले कई राज

Lock Upp Season 2: ‘लॉक अप’ के नए सीजन में कंगना रनौत नजर नहीं आएंगी। एकता कपूर ने खुलासा किया कि शो का फॉर्मेट पूरी तरह बदल दिया गया है, इसलिए पुराने सेटअप को जारी नहीं रखा गया।

सोनाली झा

Lock Upp New Season: टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की चर्चित निर्माता एकता कपूर एक बार फिर अपने लोकप्रिय रियलिटी शो लॉक अप के नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बार शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले सीजन की होस्ट रहीं कंगना रनौत इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगी। इस फैसले को लेकर उठ रहे सवालों पर अब एकता कपूर ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई में आयोजित शो के लॉन्च इवेंट के दौरान एकता कपूर ने बताया कि नए सीजन का फॉर्मेट पूरी तरह बदल दिया गया है। उनके अनुसार, शो को इस बार नए विजन और नई प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब शो की दिशा और संरचना ही बदल रही है, तो पुराने सेटअप को जारी रखना संभव नहीं था। एकता कपूर ने स्पष्ट किया कि इस बार दर्शकों को पहले से बिल्कुल अलग अनुभव देने की कोशिश की गई है।

जेलर और होस्ट सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव

निर्माता के मुताबिक, पहले सीजन में शो का पूरा कॉन्सेप्ट होस्ट और जेलर की भूमिका के इर्द-गिर्द घूमता था। लेकिन नए सीजन में इस ढांचे को बदल दिया गया है। अब शो में पहले जैसा होस्ट सिस्टम नहीं होगा और प्रस्तुति का तरीका भी अलग होगा। एकता का मानना है कि अगर पुराने फॉर्मेट को ही दोहराया जाता, तो दर्शकों को कुछ नया देखने को नहीं मिलता। यही वजह है कि शो की डिजाइन, नियम और प्रस्तुति में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

पहले सीजन को मिली थी जबरदस्त लोकप्रियता

गौरतलब है कि लॉक अप के पहले सीजन में कंगना रनौत ने होस्ट की भूमिका निभाई थी, जबकि करण कुंद्रा जेलर के रूप में नजर आए थे। शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इसके विजेता बने थे। जेल-आधारित इस शो में कंटेस्टेंट्स को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग टास्क करने पड़ते थे, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

नए कंटेस्टेंट्स और नए जेलर

नए सीजन में कुल 14 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। इनमें राम कपूर, शिवांगी जोशी और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी पामेला सेरेना जैसे नाम शामिल हैं। वहीं जेलर की जिम्मेदारी रितेश देशमुख और फराह खान संभालेंगे। लगभग छह सप्ताह तक चलने वाला यह शो एक बार फिर टास्क, रणनीति और प्रतिस्पर्धा से भरपूर होगा। दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति