-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sharvari Struggle Story On Farah Khan Vlog Alpha Main Vaapas Aaunga
7 साल तक ऑडिशन देती रहीं Sharvari, अब फिल्मों की लगी कतार, संघर्ष की कहानी सुन हैरान हुईं Farah Khan
- Written By: सोनाली झा
Farah Khan Vlog: शरवरी ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका पाने के लिए सात साल तक लगातार ऑडिशन देने पड़े। फराह खान के व्लॉग में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।

शरवरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Sharvari Struggle Story On Farah Khan Vlog: बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं। इसी बीच शरवरी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका पाने के लिए पूरे सात साल तक लगातार ऑडिशन देने पड़े थे।
हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए वेदांग रैना के घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वेदांग और शरवरी के साथ दिलचस्प बातचीत की। बातचीत के दौरान शरवरी ने अपने करियर की शुरुआती चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।
शरवरी ने कही ये बात
शरवरी ने कहा कि मैं सात साल तक लगातार ऑडिशन देती रही। इसी दौरान मैं असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर रही थी। मुझे अपनी पहली फिल्म पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उनकी यह बात सुनकर फराह खान भी हैरान रह गईं। शरवरी का मानना है कि संघर्ष के उन वर्षों ने उन्हें मजबूत बनाया और अभिनय के प्रति उनका जुनून और बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
हीरो जैसी शक्ल नहीं, पढ़ाई में भी नहीं था मन, फिर भी नसीरुद्दीन शाह बने अभिनय की दुनिया के बादशाह
पिता की घड़ी बेचकर पहुंचे थे मायानगरी, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती थीं राजेंद्र कुमार की फिल्में
Lock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी
मेहनत का मिला फल
लगातार कोशिशों और धैर्य का नतीजा यह रहा कि आज शरवरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त युवा अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और इसमें रोमांस, भावनाओं और रिश्तों की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है।
‘ऐल्फा’ में दिखेगा दमदार अवतार
शरवरी ने बातचीत के दौरान अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ऐल्फा जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ‘ऐल्फा’ में शरवरी एक दमदार और एक्शन से भरपूर किरदार निभाती दिखाई देंगी।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
शरवरी की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। सात साल तक ऑडिशन देने और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बाद आज उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन है। यह साबित करता है कि प्रतिभा के साथ धैर्य और मेहनत हो तो सफलता देर से सही, लेकिन जरूर मिलती है।
Sharvari struggle story on farah khan vlog alpha main vaapas aaunga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उर्मिला सैनी हत्याकांड: फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान के बाद हुई आधिकारिक पुष्टि
Jul 20, 2026 | 07:01 AMFIFA: 106वें मिनट में टोरेस का कमाल, एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने अर्जेंटीना को दी मात, मेसी का टूटा सपना VIDEO
Jul 20, 2026 | 06:54 AMदिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
Jul 20, 2026 | 06:48 AMLIVEआज की ताजा खबर 20 जुलाई: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू, पीएम मोदी सत्र से पहले मीडिया को कर सकते हैं संबोधित
Jul 20, 2026 | 06:38 AMहीरो जैसी शक्ल नहीं, पढ़ाई में भी नहीं था मन, फिर भी नसीरुद्दीन शाह बने अभिनय की दुनिया के बादशाह
Jul 20, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: सालभर मिलेंगे नए अवसर, जानें 20 जुलाई जन्मदिन वालों का वार्षिक राशिफल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMWeather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













