'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीआरपी में टॉप पर 
मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीआरपी में टॉप पर, अनुपमा और तारक मेहता को दी टक्कर

TRP Report 2025: एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 2.3 की टीआरपी मिली है, जिससे इसने अनुपमा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टक्कर दी है। नए कलाकारों के साथ यह शो नई पीढ़ी को पसंद आ रहा है।

सोनाली झा

TRP Report Week: टेलीविजन की दुनिया में एक बार फिर पुराने शो की वापसी ने तहलका मचा दिया है। एकता कपूर का क्लासिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 25 साल बाद नए रूप में लौटा है और आते ही दर्शकों के दिलों पर राज करने लगा है। शो ने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीआरपी की रेस में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।

BARC द्वारा जारी की गई ताजा टीआरपी रिपोर्ट के अनुसार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को 2.3 की रेटिंग मिली है। शो ने 'अनुपमा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे लंबे समय से टॉप पर बने शो को पीछे छोड़ दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनुपमा को भी 2.3 की टीआरपी मिली है, लेकिन लॉन्च के बाद तुरंत इतनी मजबूत पकड़ बनाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की टीआरपी

शो के पहले एपिसोड को 2.5 टीआरपी मिली थी, जो बताता है कि दर्शकों की उत्सुकता और प्यार अभी भी बरकरार है। इस बार शो की कास्ट में पुराने कुछ कलाकारों को बरकरार रखा गया है, लेकिन ज्यादातर कलाकार नए चेहरे हैं। लुक, सेट और प्रोडक्शन वैल्यू भी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है, जिससे शो को नई पीढ़ी से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

स्मृति ईरानी का किरदार

स्मृति ईरानी कभी तुलसी विरानी के किरदार में नजर आई थीं। स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें टीआरपी के इन नंबरों पर पूरा विश्वास नहीं है, लेकिन शो की वापसी ने एक नया मानदंड जरूर स्थापित किया है। स्मृति ईरानी ने बताया कि 25 साल पहले शो की टीआरपी 31 तक गई थी, जो आज के हिसाब से असंभव जैसा लगता है।

स्टार प्लस पर होगा प्रसारित

फिलहाल, शो हर दिन रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है। पुराने दर्शकों के लिए यह शो एक नॉस्टैल्जिया है, वहीं नए दर्शकों के लिए यह एक फ्रेश फैमिली ड्रामा। एकता कपूर ने एक बार फिर फैमिली ड्रामा के जरिए पूरे परिवार को साथ बैठकर टीवी देखने का बहाना दे दिया है।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल