क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग एपिसोड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

KSBKBT 2 में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, गौतम बना अपनी ही बहन परी का दुश्मन, तुलसी और मिहिर रह जाएंगे हैरान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कोर्ट ड्रामा ने नया मोड़ ले लिया है। गौतम विरानी ने लॉयर बनकर अपने ही परिवार और बहन परी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी एक बार फिर तुलसी विरानी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। मौजूदा ट्रैक में विरानी परिवार कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां हर रिश्ते की कड़ी परीक्षा हो रही है।

दरअसल, कहानी में सामने आया है कि रणविजय अपनी पत्नी परी पर अत्याचार करता है। जब तुलसी को अपनी बेटी की सच्चाई का पता चलता है, तो वह इंसाफ के लिए किसी भी हद तक जाने का फैसला कर लेती है। तुलसी और मिहिर ठान लेते हैं कि वो परी को इस रिश्ते से आजाद कराकर रहेंगे और रणविजय से उसका तलाक करवाएंगे।

नॉयना बनाएगी मास्टर प्लान

जहां तुलसी अपनी बेटी के हक के लिए लड़ रही है, वहीं नॉयना ने पूरी कहानी को पलटने की साजिश रच ली है। वह रणविजय के लिए लॉयर के तौर पर गौतम विरानी को ही हायर कर लेती है। कोर्ट में गौतम को देखकर पूरे विरानी परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

कोर्ट में गौतम ने की परिवार की बेइज्जती

गौतम कोर्ट पहुंचते ही अपने ही परिवार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाता है। सबसे पहले वह हेमंत विरानी को अपमानित करता है। इसके बाद जैसे ही मिहिर उससे बात करने की कोशिश करते हैं, गौतम उन्हें भी चुप करा देता है। परिवार उसे समझाने की कोशिश करता है कि परी उसकी बहन है, लेकिन गौतम साफ कह देता है कि कानून में कहीं नहीं लिखा कि लॉयर अपने परिवार के खिलाफ केस नहीं लड़ सकता।

परी से करेगा ऐसा सवाल कि सुन सब रह जाएंगे दंग

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कोर्टरूम ड्रामे का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आता है, जब गौतम अपनी ही बहन परी से तीखे और अपमानजनक सवाल पूछता है। उसके सवाल सुनकर कोर्ट में मौजूद हर शख्स हैरान रह जाता है। वहीं दूसरी तरफ नॉयना और रणविजय इस पूरे तमाशे का मजा लेते नजर आते हैं।

गौतम यहीं नहीं रुकता, वह अपनी मां तुलसी को भी कोर्ट में बेइज्जत करता है। बेटे की हरकतें देखकर तुलसी का दिल टूट जाता है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती। इसी बीच अंगद भी परी के खिलाफ खड़ा नजर आता है, जिससे परी और वृंदा के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है।

आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी अपनी बेटी को इंसाफ दिला पाएगी या नॉयना और गौतम की चालें विरानी परिवार को और तोड़ देंगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी