बिग बॉस सीजन 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कुनिका सदानंद-तान्या मित्तल का हुआ झगड़ा, संस्कारों पर भी उठे सवाल, एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश

Bigg Boss 19 News: 'बिग बॉस19' के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच किचन में भिंडी को लेकर काफी बहस हो जाती है। इस दौरान कुनिका उसके संस्कारों पर सवाल उठाती है।

स्नेहा मौर्या

Kunickaa Sadanand And Tanya Mittal Fight: 'बिग बॉस सीजन 19' के घर में अब रिश्तों में उथल-पुथल मची हुई है। पहले जहां कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच खूब मोहब्बत देखने को मिलती थी, अब दोनों के बीच झगड़े की खबरें सुर्खियों में हैं। हाल ही में शो के लेटेस्ट प्रोमो में यह साफ दिखा कि कुनिका तान्या को लेकर काफी गुस्से में हैं। हालांकि यह बहस आमने-सामने नहीं हो रही, बल्कि प्रणित मोरे के एक सवाल ने माहौल को और गर्म कर दिया।

प्रणित मोरे किचन में कुनिका से बातचीत करते हैं और तान्या को लेकर सवाल पूछते हैं, जिससे कुनिका बिफर उठती हैं। उन्होंने कहा, “सारे घर की बातें आप मुझसे पूछ सकते हैं, लेकिन तान्या की बात जब करोगे तो कम से कम 80% डिस्काउंट लेकर आना। क्योंकि वो हर बात को बड़ा बनाकर पेश करती है। उसने कल मेरा मजाक बनाया। कभी कहती है हमारे खानदान में कोई बाहर नहीं गया, फिर अगले पल कहती है मेरा भाई इंटरनेशनल टूर पर जाता है। इससे किसी की जिंदगी में क्या फर्क पड़ता है?”

कुनिका ने आगे कहा, “लोग तान्या को पसंद इसलिए नहीं करते क्योंकि वह हर किसी को छोटा दिखाती है। यह व्यवहार सही नहीं।” प्रणित ने बीच में टोकते हुए कहा कि तान्या की प्रतिक्रिया उनके द्वारा कही गई लाइन से हुई।

तान्या मित्तल का कुनिका सदानंद पर फूटा गुस्सा

दरअसल, तान्या मित्तल भिंडी काट रही थीं और उसमें कीड़ा दिखा तो चीख पड़ीं। इस पर कुनिका ने ताना मारा कि किचन में और समय बिताओगी तो बहुत कुछ सीखोगी। तान्या भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने कहा, “आपका महिला सशक्तिकरण रसोई से ही क्यों शुरू होता है?” इस पर कुनिका ने उन्हें चुप रहने की चेतावनी दी। तान्या ने फिर कहा, “खाना बनाना नहीं आता तो आपकी मां ने संस्कार नहीं दिए। आप ऐसे ही बड़े-बड़े बयान देती हो कि डैडी प्रिंसेस बनना छोड़ो।” कुनिका ने जवाब दिया, “हां, आप वैसे ही हो।”

एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश

कुनिका ने कहा, “जब भी तान्या किचन में कुछ करती हैं, ऐसा दिखाती हैं जैसे ये पहला अनुभव हो। इससे दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश होती है।” तान्या ने पूरी ताकत से कहा, “आने दो नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबीयत से।” फैंस का कहना है कि इन दोनों की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रहने वाली। कई लोगों ने कुनिका की बेबाकी की तारीफ की, तो कुछ ने भिंडी में दिखे कीड़े को इस लड़ाई की वजह बताया। बिग बॉस 19 में ये जंग और भी दिलचस्प होने वाली है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें