कुनिका सदानंद और प्रणित मोरे (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं

Kunickaa Sadanand Reaction: 370 बिरयानी विवाद में घिरे कॉमेडियन प्रणित मोरे को अभिनेत्री कुनिका सदानंद का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि प्रणित अच्छे इंसान हैं और लोगों को उनकी गलती माफ करनी चाहिए।

सोनाली झा

Kunickaa Sadanand Reaction On Pranit More: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवादों का सामना कर रहे हैं। उनके शो के दौरान सामने आए एक विवादित बयान के बाद इंटरनेट पर उनकी आलोचना हो रही है। इसी बीच अभिनेत्री और पूर्व रियलिटी शो कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने खुलकर उनके समर्थन में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रणित एक अच्छे इंसान हैं और उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी गलती को समझते हुए उन्हें माफ कर देंगे।

विवाद की शुरुआत एक स्टैंड-अप शो के दौरान हुई, जब हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी डेट से जुड़ा अनुभव साझा किया। उसने बताया कि उसने एक लड़की के साथ डेट पर जाकर 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी और बाद में उन पैसों को वसूल करने की बात मजाकिया अंदाज में कही। युवक के बयान में ऐसी बातें भी शामिल थीं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया।

कुनिका सदानंद ने किया बचाव

विवाद के बीच प्रणित मोरे ने भी एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। इसी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कुनिका सदानंद ने उनका समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि हर इंसान से गलती हो सकती है, लेकिन अपनी गलती स्वीकार करना साहस की बात होती है। कुनिका ने कहा कि प्रणित एक संवेदनशील और अच्छे व्यक्ति हैं। हालांकि, एक एंटरटेनर के रूप में रोस्टिंग या क्राउड वर्क के दौरान कभी-कभी परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति मौजूद कुछ पुरानी सोच आज भी देखने को मिलती है।

प्रणित मोरे ने स्वीकार की अपनी गलती

अपने माफी वीडियो में प्रणित मोरे ने माना कि शो के दौरान उन्हें उस टिप्पणी पर तुरंत आपत्ति जतानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो उस व्यक्ति को रोका और न ही उसके बयान का विरोध किया, जो उनकी बड़ी गलती थी। प्रणित ने यह भी बताया कि तकनीकी कारणों और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से वह पहले अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे पाए थे। उन्होंने कहा कि मंच प्रदान करने के कारण उनकी भी जिम्मेदारी बनती है और वह इस बात को स्वीकार करते हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस अभी भी जारी है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें