Elvish Yadav Party: एल्विश यादव ने बनाई खरगोश जनता पार्टी, सोशल मीडिया पर CJP को लेकर छिड़ी नई बहस

Elvish Yadav New Post: एल्विश यादव ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के जवाब में 'खरगोश जनता पार्टी' का पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। ट्रोलिंग बढ़ने पर एल्विश ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी।
Elvish Yadav On Khargosh Janata Party Viral X Post CJP Controversy
एल्विश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Elvish Yadav On Khargosh Janata Party: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एल्विश यादव एक बार फिर अपने बयानों और पोस्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के जवाब में खरगोश जनता पार्टी का पोस्टर और घोषणापत्र जारी कर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। बुधवार को एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर KJP का पोस्टर शेयर किया।

एल्विश यादव ने पोस्टर में लिखा कि गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान, खरगोश एकता जिंदाबाद, तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हजारों प्रतिक्रियाएं आने लगीं और कुछ ही घंटों में यह पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंच गई। पोस्टर शेयर करने के बाद एल्विश ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं अब कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों से बहस नहीं करता, बहस करने से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।

जंतर-मंतर पहुंचने की अपील

विवाद के बीच एल्विश ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था कि सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को मुफ्त गाजर। इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। कई यूजर्स ने इसे राजनीति और इंटरनेट कल्चर से जोड़कर देखा। लगातार बढ़ती प्रतिक्रियाओं और ट्रोलिंग के बाद एल्विश यादव ने लाइव आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी राय रखने और बोलने की पूरी आजादी है। वह अपनी बात खुलकर रखते हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

एल्विश यादव के पोस्ट्स के बाद कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने उन्हें अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप रहने को लेकर निशाने पर लिया। कुछ ने इसे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स और गानों के प्रमोशन से भी जोड़कर देखा। फिलहाल, 'खरगोश जनता पार्टी' और 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स, बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है, जिससे यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com