अनुपमा और राही की भिड़ंत से बढ़ा ड्रामा  
मनोरंजन

Anupama Maha Twist: कुणाल-केतन का घिनौना खेल, अनुपमा और राही की भिड़ंत से बढ़ा ड्रामा

Anupama Update: अनुपमा में डांस चैंपियनशिप फिनाले ने जबरदस्त ड्रामा पैदा किया है। मां-बेटी अनुपमा और राही आमने-सामने हैं। राही, देविका की एंट्री पर भड़क जाती है और अनुपमा पर हेराफेरी का आरोप लगाती है।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: स्टारप्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में इस समय जबरदस्त ड्रामा और इमोशन्स का तड़का देखने को मिल रहा है। मां-बेटी की टकराहट, आयोजकों की चाल और डांस चैंपियनशिप की प्राइज मनी को लेकर कहानी एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अनुपमा और राही के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है।

अनुपमा और राही फिनाले के लिए अपनी-अपनी टीम के साथ तैयार होकर निकलते हैं। राही जहां पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी दिखाई देती है, वहीं अनुपमा शांति और संयम से खेलना चाहती है। लीला अनुपमा की टीम को दही-शकर खिलाकर उनका हौसला बढ़ाती है और जीत की शुभकामनाएं देती है। वेन्यू पर पहुंचने के बाद होस्ट कुणाल सभी टीमों का परिचय कराते हैं।

देविका की एंट्री से भड़की राही

इस दौरान राही देविका को देखकर चौंक जाती है और अनुपमा से सवाल करती है कि आखिरी वक्त में टीम का बदलाव कैसे हो सकता है। अनुपमा उसे सख्ती से जवाब देती है कि यह आयोजकों का फैसला है, उस पर राही का कोई अधिकार नहीं है। यहीं से दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब कुणाल और केतन रेटिंग बढ़ाने के लिए अनु और राही की लड़ाई को रिकॉर्ड करने लगते हैं।

कुणाल-केतन का खेल

अनु और राही तय करते हैं कि इस फुटेज को ऑनएयर किया जाएगा ताकि शो टीआरपी चार्ट पर नंबर वन बन सके। राही, अनुपमा पर हेराफेरी का आरोप भी लगा देती है। आयोजकों और दर्शकों के बीच इस ड्रामे को देखकर तनाव और भी बढ़ जाता है। आने वाले एपिसोड में होस्ट अनाउंस करते हैं कि यह प्रतियोगिता सिर्फ डांस टीमों की नहीं, बल्कि रिश्तों की जंग भी है।

रिश्तों की जंग और 50 लाख का इनाम

एक तरफ मां है तो दूसरी तरफ बेटी। इसके साथ ही श्री आहूजा बड़ा ऐलान करते हैं कि अब चैंपियनशिप की प्राइज मनी 10 लाख से बढ़ाकर पूरे 50 लाख रुपये कर दी गई है। इस घोषणा से सभी प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो जाता है, लेकिन अनु और राही के बीच बढ़ता तनाव यह साफ करता है कि आगे की राह आसान नहीं होगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट