मिहिर को तलाक के पेपर्स थमाएगी नॉयना 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Twist: मिहिर को तलाक के पेपर्स थमाएगी नॉयना, तुलसी पर गिरेगा दुखों का पहाड़

KSBKBT 2 Update: पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़ लेने जा रही है।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी की दुनिया का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने ड्रामा और ट्विस्ट्स की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। नए ट्रैक में दर्शकों को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगने वाला है। जहां अब तक तुलसी अपने परिवार को संभालने की कोशिश कर रही थी, वहीं अब उसकी ही जिंदगी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

नए एपिसोड्स में नॉयना अपने दिल की बात खुलकर मिहिर के सामने रख देगी। उसे यह यकीन है कि मिहिर भी उससे प्यार करता है। हालांकि, हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। मिहिर की तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता, लेकिन नॉयना इस भ्रम में है कि तुलसी को हटाकर वह शांति निकेतन की असली मालकिन बन सकती है।

मिहिर को थमाएगी तलाक के कागज

आने वाले एपिसोड में नॉयना मिहिर को तलाक के पेपर्स पकड़ा देगी और कहेगी कि ऐसा रिश्ता खत्म कर देना चाहिए जिसमें हर दिन लड़ाई हो। यह कदम मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दरार डालने का सबसे बड़ा प्रयास होगा। मिहिर इस स्थिति में बुरी तरह उलझ जाएगा और तुलसी का दुख और बढ़ जाएगा। दूसरी ओर, परिधि का असली चेहरा भी सामने आएगा। जेठानी से झगड़े के बाद वह न केवल पैसे और ताकत का घमंड दिखाएगी, बल्कि अपनी सास को भी खरी-खोटी सुनाएगी। पहली बार उसका पति अजय अपनी मां के खिलाफ खड़ा होता दिखाई देगा। इससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो जाएगा।

शांति निकेतन में हंगामा

ट्रैक का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिलेगा जब नॉयना तुलसी को पूरी तरह तोड़ने के लिए शांति निकेतन पहुंचेगी। आंगन में लगे तुलसी के पवित्र पौधे को वह उखाड़ फेंकेगी। यह न केवल तुलसी के लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए बड़ा सदमा होगा। हालांकि इस बार मिहिर तुलसी का साथ देगा, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर नॉयना की चालें तुलसी को कितना नुकसान पहुंचाएंगी। क्या तुलसी अपने रिश्ते और शांति निकेतन को बचा पाएगी, या नॉयना उसका सबकुछ छीन लेगी? इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें