क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT 2: बेटी की विदाई में टूट जाएगी तुलसी, परी के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगा मिहिर

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि तमाम मुश्किलों के बाद भी परी की शादी हो जाएगी और विदाई की रस्मों में मिहिर और तुलसी पूरी तरह टूट जाएंगे।

स्नेहा मौर्या

KSBKBT 2 Upcoming Twist: स्टार प्लस का चर्चित सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों दर्शकों के लिए और भी रोमांचक बन गया है। कहानी में आए नए मोड़ ने शो की कहानी को दिलचस्प मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा होगा कि तुलसी को वो पेनड्राइव मिल जाती है जिसमें वीरेन के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं। यही पेनड्राइव अब परी और अजय की शादी के मंडप तक हंगामा मचा देती है।

दरअसल, मिहिर तुलसी को साफ चेतावनी देता है कि अगर शादी में कोई रुकावट आई तो घर की एक और शादी टूट जाएगी। मिहिर की धमकी से तुलसी डर तो जाती है और पुलिस को न बुलाने का वादा करती है। लेकिन हालात कुछ और ही करवट लेते हैं।

परी की शादी में होगा ड्रामा

जब परी और अजय फेरे ले रहे होते हैं, तभी पुलिस अचानक मंडप में पहुंचकर वीरेन को गिरफ्तार कर लेती है। इस गिरफ्तारी से अजय का परिवार आगबबूला हो जाता है। अजय की मां शादी तोड़ने की धमकी देती है। मिहिर लाख समझाने की कोशिश करता है, लेकिन अजय की मां किसी भी तरह सुनने को तैयार नहीं होती।

ऐसे में तुलसी आगे आती है और कहती है कि अगर शादी तोड़नी है तो तोड़ दें, वो अपनी बेटी को ऐसे घर में नहीं भेज सकती। तभी सच सामने आता है कि पुलिस को तुलसी ने नहीं, बल्कि खुद अजय ने बुलाया था। अजय का ये कदम सुनकर तुलसी भावुक हो जाती है और पूरे दिल से परी और अजय की शादी के लिए राजी हो जाती है। इसके बाद दोनों की शांतिपूर्वक शादी हो जाती है और फिर विदाई की रस्में शुरू होती हैं।

बेटी की विदाई में फूट-फूटकर रोएंगे तुलसी और मिहिर

हालांकि, बेटी की विदाई में मिहिर और तुलसी पूरी तरह टूट जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। तब सभी घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। अगले दिन तुलसी अपनी बेटी को फोन करती है, लेकिन परी फोन नहीं उठाती है, जिससे तुलसी परेशान हो जाती है और ठाकुर जी से प्रार्थना करने लगती है, कि वहां सबकुछ ठीक हो। फिलहाल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के दर्शकों अब बेसब्री से इंतजार है कि आगे मिहिर और तुलसी के रिश्ते किस मोड़ पर पहुंचेंगे और वीरेन जेल से बाहर आने के बाद क्या साजिश रचेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे