कुनिका सदानंद, कृति सेनन और कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कृति सेनन के विज्ञापन पर कंगना रनौत ने उठाए थे सवाल, अब कुनिका सदानंद ने शेयर की एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर

Kunickaa Sadanand Support Kriti Sanon: कृति सेनन के रक्षा बंधन विज्ञापन पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना रनौत की आलोचना के बाद अब कुनिका सदानंद ने उनका पुराना रक्षा बंधन एड शेयर कर तंज कसा है।

सोनाली झा

Kunickaa Sadanand Raksha Bandhan Ad: रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन के एक विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृति के रक्षा बंधन विज्ञापन पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कृति सेनन ने भी अपनी सफाई देते हुए आलोचना का जवाब दिया था। अब इस मामले में अभिनेत्री कुनिका सदानंद की एंट्री हो गई है। उन्होंने कंगना रनौत का एक पुराना रक्षा बंधन विज्ञापन शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा है।

कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के पुराने रक्षा बंधन विज्ञापन की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में कंगना सिल्वर रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहने नजर आ रही हैं। कुनिका ने इसी तस्वीर को आधार बनाकर कंगना की कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर की गई आलोचना पर सवाल उठाया। कुनिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरा कुत्ता, कुत्ता तेरा कुत्ता टॉमी?' उनके इस पोस्ट को कंगना की पुरानी तस्वीर और मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

मधु चोपड़ा ने भी रखी अपनी राय

वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर अपनी राय जाहिर की। मुंबई में महिलाओं से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 'मेरी बॉडी, मेरी इच्छा' की बात करना ठीक है, लेकिन दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है। मधु चोपड़ा ने आगे कहा कि कपड़े कहीं भी पहने जा सकते हैं, लेकिन जगह और माहौल का भी ध्यान रखना चाहिए। उनके मुताबिक, विज्ञापन को लेकर लोगों को आपत्ति हुई, इसलिए इस पर चर्चा हो रही है।

क्या था कृति सेनन के विज्ञापन पर विवाद

दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन ने एक ब्रांड के लिए विज्ञापन किया था। इसमें वह अपने भाई और अपने पालतू कुत्ते को राखी बांधती नजर आई थीं। विज्ञापन में कृति ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था। कुछ लोगों ने उनके पहनावे और विज्ञापन में त्योहार को दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर कंगना रनौत ने भी कृति के विज्ञापन की आलोचना की थी। बाद में कृति ने अपनी तरफ से सफाई पेश की। अब कुनिका सदानंद के पोस्ट और मधु चोपड़ा की टिप्पणी के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे