एक फिल्म में प्रेमी-प्रेमिका, दूसरी में भाई-बहन, शाहरुख-ऐश्वर्या समेत इन जोड़ियों ने पर्दे पर बदले रिश्ते

Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड फिल्मों में कई बार एक्टर और एक्ट्रेस किसी फिल्म में प्रेमी-प्रेमिका के किरादर में नजर आते हैं, तो दूसरी फिल्म में वही सितारे भाई-बहन का रिश्ता निभाते दिखाई देते हैं।
Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और नीलम कोठारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai Bachchan
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। दोनों ने जोश में भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख मैक्स और ऐश्वर्या शर्ली के रोल में थीं। वहीं, मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों में दोनों प्रेमी-प्रेमिका के रूप में नजर आए। एक ही जोड़ी को दो बिल्कुल अलग रिश्तों में देखकर दर्शक भी काफी हैरान हुए थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan and Neelam Kothari
सलमान खान और नीलम कोठारी ने भी पर्दे पर रिश्तों का अलग रंग दिखाया। दोनों एक लड़का एक लड़की में रोमांटिक जोड़ी बने थे। इसके बाद हम साथ-साथ हैं में दोनों भाई-बहन के किरदार में नजर आए। एक फिल्म में प्रेम कहानी और दूसरी में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने इस जोड़ी को खास बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh and Priyanka Chopra
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने गुंडे में रोमांस किया था। वहीं, दिल धड़कने दो में दोनों भाई-बहन बने। फिल्म में दोनों की नोकझोंक और भाई-बहन वाली बॉन्डिंग दर्शकों को पसंद आई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Juhi Chawla and Akshay Kumar
जूही चावला और अक्षय कुमार खिलाड़ी में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आए थे। बाद में 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव' में दोनों भाई-बहन बने। दोनों फिल्मों में उनका रिश्ता पूरी तरह अलग था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kareena Kapoor and Tusshar Kapoor
करीना कपूर और तुषार कपूर ने मुझे कुछ कहना है में प्रेमी-प्रेमिका का किरदार निभाया था। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स में दोनों भाई-बहन बने। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में उनकी नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Deepika Padukone Arjun Rampal
दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में अर्जुन रामपाल के साथ उनका रोमांटिक रिश्ता दिखाया गया था। वहीं, हाउसफुल में दोनों भाई-बहन के किरदार में नजर आए। इस बदलाव ने भी दर्शकों को खासा चौंकाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan and Hema Malini
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में साथ काम किया और पर्दे पर रोमांस भी किया। बागबान, सत्ते पे सत्ता, बाबुल और नसीब जैसी फिल्मों में दोनों अलग-अलग रिश्तों में दिखाई दिए। वहीं, गहरी चाल में अमिताभ ने हेमा मालिनी के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी। इस तरह इन दोनों सितारों ने भी पर्दे पर रिश्तों की विविधता को बखूबी निभाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com