

Tapsee Pannu Reaction On kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गांधारी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें वह पैपराजी के एक सवाल पर नाराज होती नजर आ रही हैं। दरअसल गांधारी के ट्रेलर प्रीव्यू के दौरान उनसे कंगना रनौत के साथ चल रहे पुराने विवाद को लेकर सवाल किया गया। तापसी ने इस पर पैपराजी से साफ कहा कि अगर दोनों से इस मुद्दे पर सवाल पूछना बंद कर दिया जाए, तो विवाद अपने आप खत्म हो जाएगा।
ट्रेलर प्रीव्यू के दौरान पैपराजी ने गांधारी में दिखाई गई सशक्त महिला को तापसी और कंगना के रिश्ते से जोड़कर सवाल किया। सवाल सुनते ही तापसी ने कहा कि आपको मजा आ रहा है? आगे उन्होंने कहा कि लोग बार-बार उनसे और कंगन से इसी मुद्दे पर सवाल करते हैं, इसलिए यह मामला खत्म हो ही नहीं रहा है। तापसी ने यह भी सवाल उठाया की महिलाओं से बार-बार इसी तरह के सवाल क्यों किए जाते हैं।
तापसी और कंगना के बीच कथित अनबन काफी पुरानी है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए कई बार तीखी बयानबाजी हो चुकी है। विवाद तब ज्यादा चर्चा में आया था, जब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को 'सस्ती काफी' कहा था। तापसी ने भी इसका जवाब देते हुए कहा था कि घुंघराले बालों या अपनी राय पर किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता। इसके बाद साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई नेपोटिज्म बहस के दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस कर निशाना बनाया था।
हाल ही में तापसी ने कंगना के साथ अपने मतभेदों पर बात करते हुए कहा था कि दोनों ने कभी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं की और उनके बीच मतभेद उनके अलग-अलग नजरिए और परवरिश से जुड़े हो सकते हैं। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर तापसी को निशाना साधा। उन्होंने सस्ती कॉफी वाला तंज दोहराने के साथ तापसी की फिल्म को भी बी ग्रेड बताया। तापसी पन्नू ने कंगना का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर हेंस प्रूव्ड लिखकर प्रतिक्रिया दी।