रक्षाबंधन ऐड पर कंगना रनौत ने उठाए सवाल तो कृति सेनन ने दिया करारा जवाब, बोलीं- संस्कृति दिल में होती है...

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर विवाद में घिरीं कृति सेनन ने अब चुप्पी तोड़ी है। विज्ञापन में उनके आउटफिट पर कंगना रनौत ने सवाल उठाते हुए तंज कसा था।
Kriti Sanon Reaction On Kangana Ranaut Statement
कृति सेनन और कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kriti Sanon Reaction On Kangana Ranaut Statement: कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। विज्ञापन में अभिनेत्री के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए। विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी विज्ञापन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। अब कृति सेनन ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है।

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट शेयर किया। उन्होंने कहा कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान को नहीं आंका जाना चाहिए। उनके मुताबिक, त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें लोग दिल से मानते हैं।

कृति सेनन ने कही ये बात

कृति सेनन ने रक्षाबंधन को प्यार और सुरक्षा का त्योहार बताते हुए अपने परिवार का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए उनके पालतू कुत्ते भी परिवार का हिस्सा हैं।

Kriti Sanon Kangana Ranaut Controversy
कृति सेनन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

महिलाओं को कब तक बताएंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए

कृति सेनन ने अपने बयान में महिलाओं की पसंद और पहनावे को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि आखिर महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि समय के साथ पारंपरिक फैशन में बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं की संस्कृति के प्रति सम्मान को उनके कपड़ों से क्यों मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं किसी महिला के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।

Kriti Sanon Reaction On Kangana Ranaut Statement
गन मास्टर G9 का टीजर रिलीज, इमरान हाशमी के नए अवतार ने मचाई हलचल, हिमेश रेशमिया की आवाज ने जगाई पुरानी यादें
Kriti Sanon and Kangana Ranaut Controversy
कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

कंगना रनौत ने विज्ञापन पर साधा था निशाना

इस विवाद में कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कृति के पहनावे को लेकर तंज कसा था। कंगना ने कहा था कि जब पहनने के लिए इतने सारे कपड़े मौजूद हैं तो भाई को राखी बांधते समय बिकिनी पहनने की जरूरत क्यों है। उन्होंने विज्ञापन को जानबूझकर आपत्तिजनक बनाए जाने का आरोप भी लगाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com