कृति सेनन  (सौ. Instagram)
मनोरंजन

कम्फर्ट जोन से बाहर निकल पॉटरी में मशगूल हुई कृति सेनन, सालों पुरानी बकेट लिस्ट का सपना किया पूरा

Kriti Sanon ने अपनी बकेट लिस्ट की एक और इच्छा पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने पॉटरी सीखते हुए तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को नई स्किल सीखने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले वह स्काईडाइविंग भी कर चुकी है।

अपूर्वा नायक

Kriti Sanon Pottery New Skill: रक्षाबंधन ऐड विवाद से बाहर निकलने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कुछ नया सीखने और अपने कंफर्ट झोन को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में कृति सेनन ने अपनी बकेट लिस्ट में शामिल एक और इच्छा को पूरा कर लिया है।

हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर पॉटरी करते हुए यानी मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखते हुए फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति पॉटरी करते हुए पूरी तरह डूबी हुई नजर आ रही है। इन फोटोज में कृति सेनन पॉटरी करते समय काफी खुश भी दिखायी दे रही है।

सालों से सीखना चाहती थीं पॉटरी

कृति सेनन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह काम या चीज़ जिसे आप बरसों से करना या सीखना चाहते थे। जो हमेशा आपकी "इस साल करने वाली चीज़ों" की लिस्ट में तो होती थी, पर जिसके लिए आपको कभी समय नहीं मिला...एक बार फिर "किसी दिन" कहने के बजाय, आज ही को अपना "पहला दिन" बना लें! कृति सेनन ने आगे लिखा है कि मेरी लिस्ट में एक चीज़ पॉटरी भी थी! कुछ नया सीखने की खुशी... उसका मज़ा ही कुछ और है! मुझे 'वर्क इन प्रोग्रेस' (लगातार सीखते और बेहतर होते) रहना पसंद है!

स्काईडाइविंग का भी ले चुकी हैं अनुभव

कृति सेनन इससे पहले भी अपनी बकेट लिस्ट की कई चीजें पूरी कर चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ दुबई में स्काईडाइविंग की थी। कृति ने इस रोमांचक अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। स्काईडाइविंग से पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही है। हालांकि, आसमान से छलांग लगाने के बाद उन्होंने इस अनुभव को शानदार बताया और खुद को आजाद पंछी जैसा महसूस होने की बात कही थी।

कृति ने फैंस को दिया खास मैसेज

पॉटरी सीखने की तस्वीरों के साथ कृति का संदेश यही है कि नई चीजें सीखने के लिए सही समय का इंतजार करने के बजाय शुरुआत करना जरूरी है। उनका मानना है कि नई स्किल सीखने से मिलने वाली खुशी अलग होती है।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO