Mahesh Bhatt Birthday: पैसों के लिए किया सेक्रेटरी का काम, 26 की उम्र में शुरू किया निर्देशन, फिर रचा इतिहास

Mahesh Bhatt आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने से पहले उन्होंने विनोद खन्ना और स्मिता पाटिल के सेक्रेटरी के तौर पर काम किया था। महेश भट्ट आज एक सफल डायरेक्टर है।
Mahesh Bhatt Birthday Special
महेश भट्ट, स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Mahesh Bhatt Birthday Special: आशिकी, सड़क और हम है राही प्यार के जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। 20 सितंबर 1948 को जन्मे महेश भट्ट ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर और राइटर अपनी अलग पहचान बनाई।

एक मामूली इंसान से सफल डायरेक्टर बनने तक का शुरुआती सफर महेश भट्ट के लिए भी काफी कठिन रहा है। बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए महेश भट्ट ने भी कम पापड़ नहीं बेले हैं। उन्होंने मुश्किल दिनों में सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया है।

विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के तौर पर किया काम

महेश भट्ट का शुरुआती जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए महेश भट्ट ने बिना छोटा-बड़ा देखे हर काम को करने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया था।

उन्होंने कुछ समय तक एक्टर विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया था। यहीं नहीं महेश भट्ट मशहूर अदाकारा स्मिता पाटिल के भी सेक्रेटरी रह चुके है। लेकिन महेश भट्ट इस दौर को फिल्मी दुनिया की ओर अपना पहला कदम मानते आए है। इसके बाद जब महेश भट्ट ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो कमाल कर दिया।

Mahesh Bhatt Birthday Special
जब शादीशुदा महेश भट्ट को परवीन बाबी से हुआ प्यार, फिर एक खौफनाक बीमारी ने एक झटके में तोड़ दिया रिश्ता!

26 साल की उम्र में शुरू किया निर्देशन

इसके बाद महेश भट्ट ने महज 26 साल की उम्र में फिल्म मंजिलें और भी हैं से डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई चर्चित फिल्मों को डायरेक्ट किया। उनकी फिल्मोग्राफी में अर्थ, सारांश, नाम, आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, हम हैं राही प्यार के और कारतूस जैसी सफल फिल्में शामिल हैं।

विशेष फिल्म्स की रखी नींव

महेश भट्ट की पहचान एक डायरेक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी बनी। उन्होंने अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ मिलकर विशेष फिल्म्स को आगे बढ़ाया। इस बैनर के तहत कई चर्चित फिल्मों का निर्माण हुआ। महेश भट्ट का सफर यह दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए शुरुआती संघर्ष के दौरान उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया और धीरे-धीरे निर्देशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com