कृति सेनन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार

Actress Kriti Sanon: बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार कृति सेनन आज 36 साल की हो गई है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं।

अपूर्वा नायक

Kriti Sanon Birthday Special: बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। आज उनकी पहचान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले कृति एक मॉडल रह चुकी है।

27 जुलाई 1990 को कृति का जन्म एक जन्म हुआ था। अगर कृति के फैमिली बैंकग्राउंड की बात की जाए, तो उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां एक प्रोफेसर है। फिल्मों की अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने से पहले कृति एक मॉडल के तौर पर काम कर चुकी है।

रैंप पर भावुक हो गई थी कृति सेनन

आज बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस बनी कृति सेनन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन के मुश्किल समय को भी साझा किया था। उन्होंने बताया कि उनके करियर के शुरुआत में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जो वो कभी नहीं भूल सकती। उनका पहला रैंप शो एक फार्महाउस में था, जहां गीली मिट्टी होने के कारण उनकी सैंडिल जमीन में ढंस गई थी, जिससे उनकी पूरा रैंप वॉक खराब हो गया था।

कोरियोग्राफर से डांट के बाद टूटी थी कृति

कृति ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उस शो के दौरान उनके फैशन कोरियोग्राफर ने उन्हें सभी के सामने डांटा था। ये उनके लिए काफी इंस्लटिंग था, जिसके बाद वो खुद को संभाल नहीं सकीं। जिसके कारण रैंप पर ही उनके आंसू झलक उठे थे। हालांकि इसके बाद उनका कॉन्फिडेंस कभी कम नहीं हुआ।

साउथ से बॉलीवुड तक का सफर

कृति सेनन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में तेलुगु फिल्म में महेश बाबू के साथ एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में 'हीरोपंती' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। अपनी सहज अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस की बदौलत कृति ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में मजबूत पहचान बना ली।

मिमी ने दिलाई नई पहचान

कृति ने दिलवाले, राब्ता, बरेली की बर्फी और लुका छुपी जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं। हालांकि, साल 2021 में रिलीज हुई मिमी उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई। सरोगेट मां की भूमिका में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (नेशनल फिल्म अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया।

संघर्ष से मिली सफलता की सीख

कृति सेनन की कहानी बताती है कि शुरुआती असफलताएं और कठिन अनुभव किसी भी इंसान की मंजिल तय नहीं करते। रैंप पर मिली डांट से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने तक का उनका सफर मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का उदाहरण है। आज वह बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं और अपनी हर नई फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन