करण जौहर, सलमान खान, शाहरुख खान और आर्यन खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Koffee With Karan 9: सलमान खान से शाहरुख-आर्यन तक, करण जौहर की कॉफी विद करण के नए सीजन में दिखेंगे बड़े सितारे

Karan Johar Show Koffee With Karan Guests: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण 9’ 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान करीब 10 साल बाद शो में नजर आ सकते हैं।

सोनाली झा

Karan Johar Koffee With Karan 9: करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाला है। शो के 9वें सीजन का ऐलान हो चुका है और यह 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर ने 30 सितंबर को एक वीडियो शेयर कर नए सीजन की रिलीज डेट की जानकारी दी। डेट सामने आने के साथ ही शो में नजर आने वाले सितारों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

'कॉफी विद करण 9' से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सलमान खान को लेकर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान शो के पहले एपिसोड के मेहमान हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वह करीब 10 साल बाद करण जौहर के शो में वापसी करेंगे। सलमान आखिरी बार 2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन में नजर आए थे। उस दौरान उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी उनके साथ शो में शामिल हुए थे। हालांकि, इस बार सलमान के अकेले आने की चर्चा है।

शाहरुख खान के साथ आर्यन खान का डेब्यू

शो के नए सीजन में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान की एंट्री को लेकर भी चर्चा है। करण जौहर की कोशिश है कि वह शाहरुख खान को शो में लेकर आएं। बताया जा रहा है कि अगर शाहरुख शो का हिस्सा बनते हैं तो उनके साथ आर्यन खान भी नजर आ सकते हैं। अगर आर्यन खान ‘कॉफी विद करण’ में शामिल होते हैं, तो यह उनका इस शो पर डेब्यू होगा। हालांकि, शाहरुख और आर्यन की मौजूदगी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये सितारे भी बन सकते हैं मेहमान

‘कॉफी विद करण 9’ की संभावित गेस्ट लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और शाहरुख-आर्यन के अलावा वरुण धवन-जाह्नवी कपूर, सारा अली खान-इब्राहिम अली खान और सैफ अली खान-करीना कपूर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इन सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

2004 में शुरू हुआ था शो

करण जौहर का यह टॉक शो साल 2004 में शुरू हुआ था। अब तक इसके 8 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं और उनके इंटरव्यू अक्सर चर्चा में रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 9वां सीजन शो का आखिरी सीजन होगा। ऐसे में दर्शकों की नजरें इस बार की गेस्ट लिस्ट और करण के सवालों पर टिकी हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा