नई नवेली का ट्रेलर रिलीज, आदर्श बहू बनकर ससुराल पहुंचीं यामी गौतम, परिवार के अजीबोगरीब राज ने बदली पूरी कहानी

Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह मोहिनी नाम की नई बहू का किरदार निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी शादी के बाद एक रहस्यमयी घटनाओं के बीच बदल जाती है।
Yami Gautam Film Nayyi Navelli Trailer Release
यामी गौतम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yami Gautam Film Nayyi Navelli Trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में यामी एक ऐसी नई बहू के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जो शादी के बाद एक अतरंगी परिवार का हिस्सा बनती हैं। लेकिन ससुराल में कदम रखते ही उनकी जिंदगी में ऐसे रहस्य सामने आने लगते हैं, जो कहानी को एक अलग ही दिशा में ले जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, फैंटेसी, रहस्य और एक्शन का दिलचस्प मेल दिखाता है।

फिल्म में यामी गौतम मोहिनी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनकी एंट्री एक नई और आदर्श बहू के तौर पर होती है। शादी के बाद वह अवस्थी परिवार में आती हैं, जहां हर सदस्य का अपना अलग अंदाज और सोच है। शुरुआत में कहानी एक आम भारतीय परिवार और शादी की रस्मों के इर्द-गिर्द नजर आती है, लेकिन धीरे-धीरे माहौल रहस्यमयी होता जाता है। मोहिनी के ससुराल पहुंचने के बाद ऐसे कई सवाल खड़े होते हैं, जिनके जवाब आसानी से नहीं मिलते।

यामी गौतम का दिखेगा अब तक का अलग अवतार

'नई नवेली' में यामी गौतम को एक अलग तरह के किरदार में देखने का मौका मिलेगा। ट्रेलर में उनके किरदार में जहां एक नई बहू की सादगी नजर आती है, वहीं कहानी आगे बढ़ने के साथ उनके सामने आने वाली परिस्थितियां उनके किरदार के दूसरे पहलुओं को सामने लाती हैं। फिल्म की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे भारत की फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर के तौर पर पेश किया गया है। फिल्म में पारिवारिक नोकझोंक के साथ रहस्य और एक्शन भी देखने को मिलेगा।

Yami Gautam Film Nayyi Navelli Trailer Release
राजकुमार राव की फिल्म में अजमल कसाब बने ललित प्रभाकर, थिएटर से शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर

बालाजी मोहन ने किया है निर्देशन

'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी जीवी प्रकाश कुमार ने संभाली है। 'नई नवेली' को दशहरे के मौके से ठीक पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के आधार पर फिल्म में शादी, परिवार, रहस्य, कॉमेडी और फैंटेसी का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com