करण जौहर-वरुण धवन संभालेंगे मुख्य अवॉर्ड शो की कमान, पंकज त्रिपाठी-अली फजल करेंगे डिजिटल अवॉर्ड्स होस्ट

IIFA Awards 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी में होगा। मुख्य अवॉर्ड शो को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करेंगे, जबकि आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स की मेजबानी पंकज त्रिपाठी और अली फजल करेंगे।
IIFA Awards 2027 Host Karan Johar Varun Dhawan
वरुण धवन और करण जौहर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IIFA Awards 2027 Host Karan Johar Varun Dhawan: आईफा अवॉर्ड्स 2027 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मंच संभालते और परफॉर्म करते नजर आएंगे। मुख्य आईफा अवॉर्ड्स 2027 की होस्टिंग की जिम्मेदारी करण जौहर और वरुण धवन को दी गई है, जबकि आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 को अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल होस्ट करेंगे।

आईफा अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में भारतीय सिनेमा से जुड़े कई बड़े कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। अवॉर्ड सेरेमनी में पुरस्कारों के साथ म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीय सिनेमा के प्रशंसक भी इस आयोजन से जुड़ेंगे।

सलमान खान समेत ये सितारे देंगे परफॉर्मेंस

आईफा 2027 में सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर अपनी परफॉर्मेंस से मंच पर रंग जमाते नजर आएंगे। सलमान खान के लिए आईफा से जुड़ना खास है। उन्होंने कहा कि आईफा के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है और यह उनके लिए सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि फिल्मों और दर्शकों के प्यार का जश्न है। सलमान खान ने अबू धाबी और यास आइलैंड से जुड़ी अपनी यादों का भी जिक्र किया।

पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होस्ट करेंगे पंकज त्रिपाठी

आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की कमान पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे। पंकज त्रिपाठी के लिए यह मौका खास है क्योंकि वह पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स को होस्ट करने जा रहे हैं। अपने होस्टिंग डेब्यू को लेकर पंकज ने कहा कि एक अभिनेता के लिए कैमरे के सामने किरदार निभाने से अलग किसी अवॉर्ड शो की मेजबानी करना नया अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस मौके को लेकर उनके मन में थोड़ी घबराहट के साथ काफी उत्साह भी है।

IIFA Awards 2027 Host Karan Johar Varun Dhawan
ऑस्कर 2027 में भारत की आधिकारिक एंट्री बनी 'गोंधल', 33 फिल्मों के बीच नॉमिनेट हुई मराठी फिल्म

डिजिटल कंटेंट को मिलेगा खास मंच

पंकज त्रिपाठी ने डिजिटल दुनिया में बदलते कहानी कहने के तरीके का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कहानियों के बनने और दर्शकों तक पहुंचने का तरीका बदल दिया है। ऐसे में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के जरिए नई पीढ़ी के कलाकारों और क्रिएटर्स को पहचान मिलना उनके लिए खास मायने रखता है। अब आईफा 2027 में सितारों की होस्टिंग और शानदार परफॉर्मेंस के साथ अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com