Dupahiya Season 2: स्पर्श श्रीवास्तव ने बताया कैसे भूगोल में उतरा गोविंदा, सलमान खान और माधुरी दीक्षित का असर

Dupahiya Season 2 Series: दुपहिया सीजन 2 में स्पर्श श्रीवास्तव एक बार फिर भूगोल के किरदार में नजर आएंगे। स्पर्श ने सलमान खान और माधुरी दीक्षित से प्रेरणा लेकर किरदार में बॉलीवुड के रंग शामिल किए।
Dupahiya Season 2 Series
माधुरी दीक्षित, स्पर्श श्रीवास्तव और सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sparsh Shrivastava Dupahiya Season 2: प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। छोटे शहर धड़कपुर की कहानी को आगे बढ़ाने वाला यह सीजन भूगोल के सपनों और उसकी जिंदगी में आए बदलावों को दिखाएगा। इस बार स्पर्श श्रीवास्तव एक बार फिर भूगोल के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि उन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए बॉलीवुड के कई लोकप्रिय सितारों और फिल्मों से प्रेरणा ली है।

स्पर्श श्रीवास्तव ने बताया कि भूगोल एक छोटे शहर का ऐसा लड़का है, जिसने अपनी पसंदीदा फिल्मों और सितारों को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने किरदार में गोविंदा के कॉमिक अंदाज, फिल्म ‘दीवार’ के प्रभाव और सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के मशहूर जैकेट लुक जैसे रेफरेंस शामिल किए हैं। सीजन 2 के ट्रेलर में नजर आने वाले मंदिर वाले सीन के बारे में स्पर्श ने बताया कि इसके पीछे गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ से प्रेरणा मिली। उन्होंने गोविंदा के एक भावुक सीन की भावना को अपने किरदार के जरिए पर्दे पर उतारने की कोशिश की।

माधुरी दीक्षित से जुड़ा है लौंडा नाच

स्पर्श के मुताबिक, भूगोल के किरदार में बॉलीवुड के कई रंगों की झलक देखने को मिलेगी। खासतौर पर उनके लौंडा नाच वाले हिस्से में माधुरी दीक्षित के डांस से प्रेरणा दिखाई देगी। उनका कहना है कि इन छोटे-छोटे बॉलीवुड रेफरेंस को किरदार में शामिल करना उन्हें काफी पसंद आया, क्योंकि भूगोल की दुनिया ही फिल्मों और सितारों से प्रभावित है।

₹500 का नोट देखकर भावुक हुए स्पर्श

लौंडा नाच के एक सीन की शूटिंग के दौरान स्पर्श को अपने शुरुआती दिनों की याद आ गई। उन्होंने बताया कि साल 2010 में एक डांस रियलिटी शो में सरोज खान जज थीं और अच्छे डांस के बाद वह प्रतियोगियों को ₹100 का नोट दिया करती थीं। इस बार शो की कोरियोग्राफर कृति ने शूटिंग के दौरान स्पर्श को ₹500 का नोट दिया। अभिनेता ने बताया कि उस पल ने उन्हें पुरानी यादों में पहुंचा दिया और वह भावुक हो गए।

Dupahiya Season 2 Series
Rise And Fall 2 Twist: सिवेट तोमर के एविक्शन पर भड़के करण पटेल, शहजाद पूनावाला को लेकर कही मारने वाली बात

1 अक्टूबर को रिलीज होगा दुपहिया सीजन 2

'दुपहिया सीजन 2' का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इसे बॉम्बे फिल्म कार्टेल LLP के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा वापसी कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी नए सीजन का हिस्सा होंगे। 'दुपहिया सीजन 2' का प्रीमियर 1 अक्टूबर को एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com