खेसारी लाल यादव और डेजी शाह के नथुनिया 2 ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, यहां देखें वीडियो  
मनोरंजन

सलमान खान की हीरोइन से इश्क लड़ा रहे हैं खेसारी लाल यादव, नथुनिया 2 गाने ने उड़ाया गर्दा

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गाने से यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहे हैं। नथुनिया 2 म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इसमें वह सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आकांक्षा पुरी के साथ म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में धूम मचाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आई डेजी शाह इस समय खेसारी लाल यादव के साथ एक गाने में नजर आ रही हैं। नथुनिया 2 गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाया है, इसे भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। नथुनिया 2 म्यूजिक वीडियो की अगर बात करें तो यह आज ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव बीते दिनों आकांक्षा पुरी के साथ वीडियो और फिल्म में नजर आए। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और अब खेसारी लाल यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ नजर आ रहे हैं, इनकी जोड़ी को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, इसका सबूत है कि यूट्यूब पर इस गाने को कुछ घंटे में जबरदस्त व्यूज प्राप्त हुए हैं और यह गाना यूट्यूब पर दसवें नंबर पर ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है।

खेसारी लाल यादव और डेजी का नया गाना नथुनिया 2

खेसारी लाल यादव के नथुनिया गीत की अगर बात करें तो इसका पहला गाना 3 साल पहले 2022 में रिलीज हुआ था। भोजपुरी दर्शक उसके बाद से ही नथुनिया 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब जाकर दर्शकों के इंतजार की घड़ी खत्म हुई है। नथुनिया 2 गाना रिलीज हो चुका है। वहीं डेजी शाह की अगर बात करें तो डेजी शाह इस समय बॉलीवुड से अलग भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने जय हो फिल्म में सलमान खान के साथ काम किया था और अब वह भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत