‘सरके चुनर’ विवाद पर डायरेक्टर प्रेम ने दी सफाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘केडी द डेविल’ के डायरेक्टर का बड़ा बयान, ‘सरके चुनर’ को बताया छोटा मुद्दा, बोले- असली परेशानी LPG की है...

Nora Fatehi Song Controversy: ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़े विवाद के बीच डायरेक्टर प्रेम ने सफाई दी है। उन्होंने इसे छोटा मुद्दा बताते हुए माफी भी मांगी है।

स्नेहा मौर्या

Sarke Chunar Song Director Prem Reaction: कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया है। गाने के बोलों को लेकर उठे विरोध के चलते इसे कई प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा। इस पूरे मामले में जहां नोरा फतेही को भी आलोचना का सामना करना पड़ा, वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

‘सरके चुनर’ विवाद पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

एक इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रेम ने इस विवाद को “छोटा-सा मुद्दा” बताया और कहा कि इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते और उनकी फिल्म एक इमोशनल कहानी पर आधारित है। उनके मुताबिक, यह गाना केवल एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया एक पार्टी सॉन्ग था, जिसे कर्नाटक और केरल में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। प्रेम ने यह भी खुलासा किया कि गाने का कन्नड़ वर्जन उन्होंने खुद लिखा था, जबकि हिंदी वर्जन का ट्रांसलेशन रकीब आलम से करवाया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हिंदी बोलों की पूरी समझ नहीं थी, जिस कारण विवाद खड़ा हुआ। उनका कहना है कि कन्नड़ वर्जन पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

पूर मामले पर मांगी माफी

डायरेक्टर ने विवादित लिरिक्स पर माफी मांगते हुए कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने बताया कि जिन लाइनों पर आपत्ति जताई गई थी, उन्हें बदल दिया गया है और नया वर्जन सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा।

प्रेम ने यह भी कहा कि समाज में इससे कहीं बड़े मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन एक गाने को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया गया। उन्होंने युद्ध और महंगाई जैसे विषयों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

इस दिन थिएटर में होगी रिलीज

इस विवाद में रकीब आलम और नोरा फतेही की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। रकीब आलम ने बताया कि उन्हें गाने का सीधा ट्रांसलेशन करने के लिए कहा गया था, जबकि नोरा ने इस गाने के प्रमोशन से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना था कि उन्होंने इसे तीन साल पहले शूट किया था और भाषा के अर्थ से वह अनजान थीं।

गौरतलब है कि फिल्म में संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO