दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

KBC 17: दिलजीत दोसांझ की धमाकेदार एंट्री, अमिताभ के पैर छूते ही झूमे फैंस, बोले- ‘आप पर गर्व है’

Amitabh Bachchan KBC 17: अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 17 में हाल ही में दिलजीत दोसांझ बतौर गेस्ट के रूप में पहुंचे। उन्होंने उनके पैर भी छुए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Diljit Dosanjh Amitabh Bachchan Viral Video: टीवी का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ दर्शकों का हमेशा से फेवरेट रहा है। इस शो में आम प्रतियोगियों के साथ-साथ कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स भी गेस्ट के रूप में आते रहते हैं। हाल ही में पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने इस शो में धमाकेदार एंट्री ली, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल, मेकर्स ने दिलजीत का एक वीडियो भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत गाना गाते हुए स्टाइलिश एंट्री लेते हैं और सीधे अमिताभ बच्चन के पास जाकर उनके पैर छूते हैं। इस पर बिग बी ने दिलजीत को खुले दिल से गले लगाया और उनका स्वागत किया। दोनों स्टार्स के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस खुशी से झूम उठे।

दिलजीत का वायरल वीडियो देख फैंस ने की तारीफ

वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने दिलजीत की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “ये वो क्रॉसओवर एपिसोड है जिसकी हमें जरूरत थी।” वहीं, एक और ने कहा, “पंजाबी आ गए ओए!” कुछ ने लिखा, “दिलजीत ने पंजाबी पहचान को ग्लोबल स्तर पर गर्व से पेश किया।” और कई फैंस ने दिलजीत को सीधे “पाजी आप पर गर्व है” भी कहा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ इन दिनों सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज जनवरी 2026 में होने की संभावना है और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सिंगर का नया म्यूजिक एल्बम ‘कुफर’ हुआ रिलीज

इसके अलावा, दिलजीत ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक एल्बम ‘कुफर’ रिलीज किया है, जिसे फैंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।  पंजाबी म्यूजिक और दिलजीत की आवाज ने इस एल्बम को खास बनाया है। केबीसी 17 में दिलजीत की यह एंट्री न केवल उनके फैंस के लिए खास रही, बल्कि यह एपिसोड दर्शकों को बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार की अनोखी बॉन्डिंग का अनुभव भी देता है। अमिताभ बच्चन और दिलजीत की कैमिस्ट्री ने शो को और यादगार बना दिया है और सोशल मीडिया पर फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें