करिश्मा शर्मा ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, पीठ और सिर में आई चोट 
मनोरंजन

दोस्त के लिए चलती ट्रेन से कूद गई एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा, सिर और पीठ में आई चोटें

Karishma Sharma: करिश्मा शर्मा को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है कि उन्होंने मुंबई में चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, उन्हें चोटें आई है, सिर और पीठ पर जख्म हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया

अनिल सिंह

StartFragment

Karishma Sharma Jumped From Train: प्यार का पंचनामा 2 जैसी फिल्म में नजर आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा हादसे का शिकार हुई है। खबर के मुताबिक वह चलती ट्रेन से कूद पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें सिर और पीठ में इंजरी हुई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

हिंदुस्तान ने अपनी खबर में दावा किया है कि यह घटना तब हुई जब करिश्मा शर्मा चर्चगेट में एक शूट के लिए जा रही थी। हिंदुस्तान ने दावा किया है कि एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है, एक्ट्रेस ने लिखा साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ी, लेकिन जैसे ही ट्रेन में चढ़ी ट्रेन की स्पीड तेज हो गई, मेरा दोस्त नहीं चढ़ पाया था, इसलिए मैंने ट्रेन से छलांग लगा दी।

सिर और पीठ पर आई है चोटें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई लोकल ट्रेन से कूदने के बाद करिश्मा शर्मा को पीठ और सिर पर गंभीर चोट आई है। वह पीठ के बल गिरी थी। सिर में सूजन है और पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। खबर के मुताबिक उन्हें एक-दो दिन तक डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।

करिश्मा शर्मा के लिए चिंतित हुए फैंस

करिश्मा शर्मा की ट्रेन से कूदने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई उनके फैंस एक्ट्रेस के लिए चिंतित हो उठे। सोशल मीडिया पर यूजर्स करिश्मा शर्मा के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। करिश्मा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

करिश्मा शर्मा के दोस्त ने जारी की पोस्ट

रिपोर्ट्स में करिश्मा शर्मा के दोस्त द्वारा शेयर की गई तस्वीर और उनका बयान भी जारी किया गया है। दोस्त द्वारा जारी की गई पोस्ट में करिश्मा शर्मा हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं। दोस्त ने कैप्शन में लिखा है, मुझे यकीन नहीं हो रहा है, मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई है, हमने उसे जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत अस्पताल लेकर आ गए, प्लीज उनके लिए दुआ करें। फैंस करिश्मा शर्मा के लिए दुआ कर रहे हैं।

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत