मनोरंजन

आरती सिंह संग फोटो पर दिया अजीब एक्सप्रेशन, बेटे जेह को दिखाई आंख, ISPL में बदले तेवर पर ट्रोल हुईं करीना कपूर

Kareena Kapoor Viral Video: आईएसपीएल मैच के दौरान करीना कपूर के फैमिली मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरती सिंह संग फोटो और बेटे जेह को डांटने पर एक्ट्रेस ट्रोल हो गईं।

स्नेहा मौर्या

Kareena Kapoor ISPL Match Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने स्टाइल, बेबाक अंदाज़ और फैमिली मोमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में करीना एक बार फिर चर्चा में आ गईं, जब वह सूरज में आयोजित ISPL (Indian Street Premier League) का मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान करीना अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ नजर आईं।

करीना यहां अपनी टीम ‘टाइगर्स ऑफ कोलकाता’ को चीयर करने आई थीं। मैच के दौरान उनके कई फैमिली मोमेंट्स कैमरे में कैद हो गए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन वीडियोज के चलते करीना को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

आरती सिंह के साथ फोटो पर बने अजीब एक्सप्रेशन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना और सैफ दर्शकों के बीच बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। तभी वहां गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह पहुंचती हैं। आरती अपने पति दीपक चौहान के साथ करीना-सैफ से मिलती हैं और अपना परिचय देती हैं। गौरतलब है कि आरती सिंह के पति दीपक चौहान ISPL में ऑपरेशन्स के अध्यक्ष हैं। बातचीत के दौरान आरती की मां सैफ और करीना के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आती हैं। इसके बाद आरती भी तस्वीर में शामिल हो जाती हैं।

इसी बीच सैफ अली खान इशारे से करीना को फोटो में आने के लिए कहते हैं। करीना तस्वीर में शामिल तो हो जाती हैं, लेकिन कैमरे में उनके चेहरे के भाव कुछ अलग ही कहानी बयां करते नजर आते हैं। वायरल वीडियो में ऐसा लगता है कि करीना फोटो खिंचवाने में खास दिलचस्पी नहीं रखतीं और उनके एक्सप्रेशन इसे साफ दिखाते हैं।

सोशल मीडिया पर करीना को किया गया ट्रोल

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे। कई लोगों ने करीना के एक्सप्रेशन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, “करीना का एटीट्यूड तो देखो।”

दूसरे ने कमेंट किया, “घमंडी करीना।” वहीं किसी ने लिखा, “चेहरे से साफ लग रहा है कि इन्हें फोटो खिंचवाने में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं है।” हालांकि, कई फैंस करीना के सपोर्ट में भी उतरे और बोले कि हर वायरल क्लिप को जज करना सही नहीं है।

बेटे जेह को दिखाई ‘टिपिकल इंडियन मॉम’ वाली आंख

इसी ISPL मैच से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें करीना कपूर का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिलता है। इस वीडियो में करीना की नजर अचानक अपने छोटे बेटे जेह पर पड़ती है, जो शायद कोई शैतानी कर रहे होते हैं।

करीना कपूर अपनी सीट से उठे बिना ही जेह का नाम पुकारती हैं और उसे उसी अंदाज़ में आंख दिखाती हैं, जैसे कोई टिपिकल इंडियन मां बच्चों को डांटती है। करीना का यह मोमेंट लोगों को काफी रिलेटेबल लगा और कई यूजर्स ने इसे “मॉम गोल्स” बताया।

फैमिली के साथ मैच एंजॉय करती दिखीं करीना

ट्रोलिंग और वायरल वीडियोज के बीच यह भी साफ दिखा कि करीना अपने परिवार के साथ मैच का पूरा मजा ले रही थीं। तैमूर और जेह के साथ उनके क्यूट मोमेंट्स भी कैमरे में कैद हुए। करीना कपूर खान चाहे ट्रोल हों या तारीफें बटोरें, लेकिन उनका हर अंदाज चर्चा में आ ही जाता है। ISPL मैच से जुड़े ये वीडियो भी एक बार फिर साबित करते हैं कि करीना की एक झलक ही सोशल मीडिया पर बवाल मचाने के लिए काफी है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक