तेजस्वी-करण करेंगे कोर्ट मैरिज, तेजस्वी प्रकाश ने खुद बताया शादी के बाद का प्लान  
मनोरंजन

TejRan Wedding Plan: तेजस्वी प्रकाश ने किया शादी का ऐलान, करण कुंद्रा संग होगी कोर्ट मैरिज

Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Court Marriage: तेजरन फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ शादी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी।

अनिल सिंह

Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Wedding Plan: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों के प्रशंसक हमेशा दोनों को एक साथ और खुश देखना चाहते हैं, अब फैंस की खुशी और बढ़ने वाली है, करण और तेजस्वी दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस दोनों के शादी के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब तेजस्वी प्रकाश ने ऐलान कर दिया है कि वह करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। उन्होंने कहा उन्हें धूम-धड़ाके वाली शादी पसंद नहीं है। फैंस दोनों से कई बार शादी को लेकर सवाल पूछ चुके हैं। लेकिन दोनों हमेशा ही गोल मटोल सा जवाब दे देते थे। इस बार तेजस्वी प्रकाश ने ऐलान किया है कि वह करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहती हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हिना खान और रॉकी जायसवाल गेस्ट बनकर आए थे और वह अपनी शादी के मेनू तय करने के लिए सेलिब्रिटीज के ग्रुप बना रहे थे। लड़की वाले और लड़के वाले, इसी दौरान बातचीत हुई और शो की होस्ट फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से करण कुंद्रा के साथ उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा, तब तेजस्वी प्रकाश ने जवाब दिया कि वह साधारण शादी चाहती हैं, उन्होंने बताया कि वह कोर्ट मैरिज करना पसंद करेंगी। इतना ही नहीं तेजस्वी प्रकाश नहीं यह भी बताया की शादी के बाद का उनका क्या प्लान है, तेजस्वी प्रकाश ने फराह खान को बताया कि हम लोग घूमेंगे फिरेंगे ऐश करेंगे।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की मुलाकात पहली बार बिग बॉस 15 में हुई थी। तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ शुरू हुई अपनी प्रेम कहानी के बारे में भी बताया। तेजस्वी प्रकाश ने उस दौरान कहा कि दिवाली का वक्त था, हम डांस कर रहे थे और हैप्पी दिवाली विश करने के लिए एक दूसरे की ओर बढ़े और कुछ हुआ। तब फराह खान ने मजाकिया अंदाज में पूछा फिर पटाखे फूटे। तेजस्वी ने हंसते हुए इसकी पुष्टि की और कहा कि जब हर कोई एक दूसरे में लगा पड़ा था, हम दोनों एक दूसरे के साथ 5 मिनट तक साथ रहे, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस दोनों को काफी सपोर्ट करते हैं और वह दोनों को हमेशा एक दूसरे के साथ देखना चाहते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें