रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

द ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल

The Traitors 2 Update: द ट्रेटर्स2 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान समेत कई चेहरे शामिल है।

सोनाली झा

The Traitors 2 Full Contestants List: रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर का चर्चित शो 'द ट्रेटर्स 2' जल्द ही ओटीटी पर वापसी करने जा रहा है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स दूसरे सीजन के साथ दर्शकों को एक बार फिर सस्पेंस, माइंड गेम्स और धोखे से भरे रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

'द ट्रेटर्स 2' का प्रीमियर 13 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर होगा। शो के नए एपिसोड्स हर गुरुवार रात 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। इस बार भी शो की शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर में की गई है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, गठबंधन और धोखे का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा।

सामने आई 21 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

इस सीजन में मनोरंजन, खेल, सोशल मीडिया और स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया से कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं। कंफर्म कंटेस्टेंट्स में रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बरार, मल्लिका शेरावत, शहनील गिल, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, रिदा थराना, तान्या पुरी, शालिनी पासी, सौंदस मौफकीर, हरमन सिंघा, अंश चोपड़ा, आदित्य कुलश्रेष्ठ, करण सिंह, इक्का, पारुल गुलाटी, श्वेता तिवारी, प्रिश, साहिल सलाथिया और दलीप ताहिल शामिल हैं।

इस बार और भी दिलचस्प होगा खेल

'द ट्रेटर्स' का कॉन्सेप्ट भरोसे और धोखे के बीच संतुलन बनाने पर आधारित है, जहां कुछ कंटेस्टेंट्स 'ट्रेटर्स' बनकर बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करने की कोशिश करते हैं, जबकि दूसरे उन्हें पहचानने की चुनौती का सामना करते हैं। यही वजह है कि शो में रणनीति, माइंड गेम्स और अप्रत्याशित ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

फैंस को है नए सीजन का इंतजार

इतने अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की मौजूदगी ने 'द ट्रेटर्स 2' को पहले से ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। करण जौहर की मेजबानी, आलीशान लोकेशन और दमदार कंटेस्टेंट्स की वजह से यह शो पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में कौन अपनी चालाकी और समझदारी से सभी को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम करता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें