करण जौहर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

व्हाट्सएप चैट लीक हुई तो मुंबई छोड़नी पड़ेगी! करण जौहर ने खोला ग्रुप का सीक्रेट

करण जौहर अपने मजेदार बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के ‘सीक्रेट गॉसिप ग्रुप’ का खुलासा किया और कहा कि अगर हमारा व्हाट्सएप ग्रुप लीक हुआ, तो हमें मुंबई छोड़ना पड़ेगा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और ग्लैमरस फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपने मजेदार और बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हमेशा अपनी फिल्मों, पार्टीज और दोस्तियों को लेकर चर्चा में रहने वाले करण ने इस बार अपने ‘सीक्रेट गॉसिप ग्रुप’ का जिक्र करके तहलका मचा दिया है।

दरअसल, बरखा दत्त के शो मोजो स्टोरी में बातचीत के दौरान करण जौहर ने यह राज खोला कि उनका इंडस्ट्री के कुछ करीबी सितारों के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप है, जहां हर रोज जमकर गॉसिप होती है।

करण जौहर ने अपने ‘सीक्रेट गॉसिप ग्रुप’ का किया खुलासा

इसके बाद शो के दौरान एक दर्शक ने करण से पूछा कि क्या उन्होंने कभी इस ग्रुप को लेकर फिल्म या किताब बनाने का सोचा है, तो करण पहले तो हंस पड़े, फिर बोले, “अगर किसी को भी उस ग्रुप की चैट्स मिल गईं, तो हमें लंदन भागना पड़ेगा। मुंबई में तो रहना नामुमकिन हो जाएगा!”

करण जौहर ने साफ किया कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में सिर्फ हल्की-फुल्की बातें ही नहीं, बल्कि फिल्मों, फैशन और समसामयिक मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा होती है। उन्होंने कहा, “हम सब इस ग्रुप में अपने-अपने अंदाज में आलोचक हैं। कोई भी मुद्दा हो, चाहे वो किसी की ड्रेसिंग हो या फिल्म का ट्रेलर हम बहुत ईमानदारी और बिना फिल्टर के अपनी राय रखते हैं।”

करण का यह भी कहना है कि इस ग्रुप की खास बात यह है कि सभी सेलेब्स यहां खुलकर बोलते हैं, लेकिन पब्लिक में कभी इन बातों का जिक्र नहीं किया जाता। “हम फिल्म क्रिटिक्स भी हैं और फैशन पुलिस भी। जो बातें हम वहां करते हैं, वो बाहर आ गईं, तो हंगामा मच जाएगा,” करण ने हंसते हुए कहा।

डायरेक्शन से फिल्ममेकर ने लिया ब्रेक

इस बीच करण जौहर फिलहाल डायरेक्शन से ब्रेक पर हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद उन्होंने कैमरे के पीछे से थोड़ा विराम लिया है और प्रोडक्शन व टेलीविजन पर फोकस कर रहे हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो द ट्रेटर्स को होस्ट कर रहे हैं और साथ ही उनकी प्रोड्यूस की हुई फिल्म सरजमीन 25 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत