-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Paresh Rawal Slams Theatre Ticket Prices And Luxury Seating
फिल्म देखने आए, मुजरा नहीं! टिकट प्राइस और मल्टीप्लेक्स कल्चर पर भड़ेक परेश रावल
- Written By: स्नेहा मौर्या
परेश रावल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक पॉडकास्ट में उन्होंने महंगी टिकट और मल्टीप्लेक्स की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। ऐसे में चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा।

परेश रावल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर अपने यादगार किरदार ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने जहां फिल्म के तीसरे पार्ट की पुष्टि की, वहीं मौजूदा सिनेमा व्यवस्था पर भी तीखे सवाल उठाए।
दरअसल, एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए परेश रावल ने कहा कि आज हिंदी फिल्मों की टिकट दरें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि आम आदमी सिनेमा से दूर होता जा रहा है। उन्होंने साउथ फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां टिकट की कीमतें आम तौर पर 200 रुपये से ज्यादा नहीं होतीं, जिससे हर वर्ग के लोग फिल्म का आनंद ले सकते हैं।
परेश रावल ने मंहगी टिकट प्राइस पर उठाया सवाल
परेश ने सवाल उठाया, “अगर आपकी फिल्में सिर्फ अमीर वर्ग देखे और आम जनता टिकट की कीमतों के चलते थिएटर न आ पाए तो क्या फायदा?” उन्होंने कहा कि अगर एक मिडिल क्लास फैमली के लोग एकसाथ फिल्म देखने जाते हैं, तो उन्हें 5000-6000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं और ये भी तय नहीं होता कि फिल्म अच्छी ही होगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिया कपूर की टीम को लगा 1.35 करोड़ रुपये का झटका, न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चोरी हुए कीमती हीरे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने दिखाया फिटनेस का दम, 58 की उम्र में भी फैंस को किया प्रेरित
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से सामने आई पहली झलक
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
बात यहीं खत्म नहीं हुई, परेश रावल ने मल्टीप्लेक्स की बैठने की शैली और उसमें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “फिल्म देखने आए हैं या स्पा में रिलैक्स करने? लोग तकिए लेकर आ जाते हैं और रिक्लाइनर सीट पर लेट जाते हैं, लेकिन फिल्म तो बैठकर देखी जाती है, लेटकर नहीं!”
ये भी पढ़े- ‘ऊ अंटावां’ की धुन तुर्की में हुई चोरी! कंपोजर ने सिंगर पर लगाया कॉपी का आरोप
फिल्म देखने आए हैं मुजरा नहीं
उन्होंने आगे कहा, “वेटर लगातार इधर-उधर घूमते रहते हैं, जैसे कोई शादी का फंक्शन हो। पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें थमा-थमा कर मूवी का मजा ही खत्म कर देते हैं। हमें कहना पड़ता है ‘हट हट’, भाई ये कोई मुजरा नहीं हो रहा, फिल्म चल रही है।”
आखिर में परेश रावल ने यही कहा कि थिएटर का असली मजा तभी है जब लोग सहजता से बैठकर फिल्म देखें, न कि उसे आलीशान सुविधा बनाकर असली उद्देश्य से भटक जाएं।
Paresh rawal slams theatre ticket prices and luxury seating
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जूते की दुकान में दूसरा कारोबार पड़ा भारी, एडीए ने 167 दुकानों को जारी किया नोटिस; रद्द हो सकता है आवंटन
Jun 21, 2026 | 12:03 PMChandrapur Wildlife Update: करीब 6 दिन पहले हुई बाघ की मौत! पोंभुर्णा के जंगल में दुर्गंध के बाद सर्च ऑपरेशन
Jun 21, 2026 | 12:01 PMरिया कपूर की टीम को लगा 1.35 करोड़ रुपये का झटका, न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चोरी हुए कीमती हीरे
Jun 21, 2026 | 12:01 PMआंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
Jun 21, 2026 | 12:00 PM‘चाहे कितना भी दबाव डाले अमेरिका…’ लेबनान पर इजरायली मंत्री की ट्रंप को दो-टूक, क्या फिर भड़केगी जंग?
Jun 21, 2026 | 12:00 PMजबलपुर के गैरीसन मैदान में ‘योग उत्सव’; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP के राज्य स्तरीय मंच पर किया योगाभ्यास
Jun 21, 2026 | 11:57 AMW T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
Jun 21, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













