किस किसको प्यार करूं 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कपिल शर्मा का नया धमाका या फ्लॉप? जानें ‘धुरंधर’ के बीच 'किस किसको प्यार करूं 2' का ओपनिंग कलेक्शन

Kapil Sharma New Film: कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौट आए हैं, लेकिन सामने ‘धुरंधर’ की तूफानी कमाई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कपिल की फिल्म कितनी टिक पाई।

स्नेहा मौर्या

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Opening Day Collection: कपिल शर्मा ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर एंट्री मारी है। 12 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म, 2015 में आई उनकी सुपरहिट डेब्यू मूवी ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार सफलता हासिल की थी, ऐसे में दर्शकों की निगाहें इस पर थीं कि क्या कपिल फिर वही कमाल दोहरा पाएंगे खासकर तब, जब थिएटर्स में ‘धुरंधर’ जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्म पहले से ही कब्जा किए बैठी है।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शाम 7:05 बजे तक 1.03 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था। हालांकि ये केवल प्रारंभिक आंकड़े हैं और अंतिम कलेक्शन में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके अलावा कोईमोई की मानें तो फिल्म के लिए 1.5-2.5 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग की उम्मीद जताई गई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रात तक के आंकड़े क्या बताते हैं और क्या कपिल की यह फिल्म अनुमानित कलेक्शन को पार कर पाती है।

पहली फिल्म की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन?

कपिल शर्मा की अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें से किस किसको प्यार करूं साल 2015 में रिलीज हुई थी और इसने 10.20 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इसके अलावा फिरंगी 2.10 करोड़ और ज्विगाटो ने सिर्फ 43 लाख रुपये कमाए थे। हालांकि, इन आंकड़ों से साफ है कि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ अपनी पहली फिल्म के मुकाबले काफी पीछे है, लेकिन 'ज्विगाटो' को इसने ओपनिंग के मामले में जरूर पछाड़ दिया है। अब निगाहें फाइनल डेटा पर हैं कि क्या यह ‘फिरंगी’ से आगे निकल पाएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट और परफॉर्मेंस

इन सबके के बीच फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इस बार कपिल शर्मा के साथ तीन एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी। साथ ही मनजोत सिंह और विपिन शर्मा जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म को बनाया है अनुकल्प गोस्वामी ने, जो इसके राइटर भी हैं और डायरेक्टर भी।

क्रिटिक्स का रिएक्शन

फिलहाल जहां कुछ लोगों ने फिल्म को एक हल्की-फुल्की, मजेदार और एंटरटेनिंग बताया है, तो दूसरी ओर कुछ दर्शकों ने आलोचना भी की है। ऐसे में अब देखना ये है कि भारी मुकाबले के बीच इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूत बन पाती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z