कंगना रनौत और प्रमोद तिवारी (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

सांसद प्रमोद तिवारी को कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब, बोली- राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की युवा नहीं

Kangana Ranaut: गटर जनरेशन वाले बयान को लेकर कंगना रनौत पर लगातार सियासी हमला हो रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उन्हें ओपन चैलेंज दिया और अपना पक्ष साफ किया।

अपूर्वा नायक

Kangana Ranuat Reply To Pramod Tiwari: जंतर-मंतर में हुए नीट पेपर लीक आंदोलन को लेकर कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा का विषय बन गई है। विपक्षी दलों द्वारा कंगना पर लगातार जेन जी जनरेशन को गटर जनरेशन बोलने के मामले में हमला किया जा रहा है।

हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कंगना रनौत को लेकर बड़ी बात कही। प्रमोद तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना को लेकर कहा कि जो ये कह दे कि आज की जनरेशन गटर जनरेशन है, उसकी बात का क्या जवाब देना, भगवान उन्हें थोड़ी बहुत अक्ल दें।

कंगना ने किया पलटवार

प्रमोद तिवारी के इस बयान को सुनने के बाद कंगना रनौत भी कहां पीछे हटने वाली थी, उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से प्रमोद तिवारी को चैलेंज दे दिया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर उसमें कहा कि इन कांग्रेस के प्रवक्ता का कहना है कि मैंने पूरे देश युवाओं को गटरछाप कहा, पूरे देश में सिर्फ जेन जी की ही संख्या 35 करोड़ के आसपास होने वाली है और जो जंतर-मंतर है वहां पर लगभग 10000 लोग इकठ्ठे हुए थे, जिसमें से आधे से ज्यादा लोग तो शबाना आजमी टाइप लोग थे मतलब हर ऐज ग्रुप के लोग थे।

जब भी खासकर जेन जी की बात करते है, तो वहां लगभग 2000 जेन जी ही थे, तो कैसे ये लोग इसे जेन जी प्रोटेस्ट कह रहे है, जैसे पूरे देश के जेन जी यहां मौजूद थे, तो कैसे ये लोग इसे जेन जी प्रोटेस्ट कह रहे है। ये जो यहां पर नस्ल इकठ्ठी हुई थी, उन्हीं चुनिंदा लोगों के बारे में मैंने गटर जनरेशन वाला बयान दिया था ना कि पूरे देश के युवाओं के बारे में। मैं प्रमोद तिवारी को ओपन चैलेंज देती हूं कि मेरा ऐसा कोई बयान नहीं है, जिसमें मैंने सभी जेन जी के बारे में ये बयान दिया हो। ये फालतू का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाइए, मैं युवा विरोधी नहीं हो सकती क्योंकि मैं खुद एक युवा हूं और राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की युवा नहीं।

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें

गटर जनरेशन वाले बयान पर कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में आगरा केराजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रामाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में केस फाइल किया है। वकील का आरोप है कि कंगना के इस बयान से ना सिर्फ देश के युवाओं बल्कि उनके माता-पिता का भी अपमान हुआ है।

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई वारदात, अस्पताल में भर्ती

रांची में बड़ा बवाल! 600 छात्रों पर FIR दर्ज, एक्शन के बाद अब CM आवास घेरने की तैयारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात

संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार