क्या कबीर के साथ दोस्ती के चलते बिगड़ेगा बाप-बेटी का रिश्ता, मायरा और अरमान के रिश्ते में आएंगी दूरी

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा की एक गलती अरमान की चिंता बढ़ाने वाली है। कबीर के साथ जयपुर से उदयपुर पहुंची मायरा अब अभिरा को पूरी कहानी बताएगी, जिससे परिवार में नया तनाव पैदा होगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है(सौ. एआई इमेज)
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी किसी चकरी की तरह घूमते ही जा रही है। शो में आए 2 साल के जनरेशनल लीप के बाद से ही सीरियल की कहानी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है।

अब आगे की कहानी में अरमान और मायरा के रिश्ते के बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। समय के साथ अभिरा-अरमान और मायरा-मुक्ति के समीकरण भी बदलते हुए नजर आ सकते है। मायरा और मुक्ति अब उम्र के 18वें पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

अभिरा ने लिया जज बनने का फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आगे की कहानी में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान के सपोर्ट के चलते कैसे अभिरा जज बनने के सपने की ओर अपना पहला कदम उठाएगी। हालांकि अभिरा के इस फैसले पर फूफा संजय बवाल मचाएंगे और अभिरा को पोद्दार फर्म ना छोड़ने की सलाह देगा। इस फैसले में अरमान अपनी पत्नी अभिरा के साथ खड़ा होगा। वहीं दूसरी ओर मुक्ति भी अकेले क्लासेज जाना शुरू कर देगी।

कबीर से साथ उदयपुर पहुंची मायरा

ये रिश्ता के अपकमिंग एपिसोड में मायरा अरमान से झूठ बोलेगी कि वो बस से घर आ रही है। वो अरमान से झूठ बोलकर कबीर के साथ कैब से घर पहुंचेगी। कैब में मायरा और कबीर दमानी के बीच हल्की नोंक-झोक हो जाएगी और उसकी चोट का दर्द भी बढ़ जाएगा, जिससे मायरा घबरा जाएगी। मायरा कबीर को पहले घर छोड़कर फिर अपने घर निकल जाएगी।

दूसरी ओर अरमान जब कैब वाले को पैसे देने जाएगा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कैब वाला अरमान को मायरा के लड़के के साथ आने की बात बताएगा, जिससे अरमान को शॉक लगेगा कि मायरा ने उससे झूठ बोला।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
15 साल की उम्र में शुरू किया एक्टिंग करियर, सविता विरानी बनकर मिली शोहरत, जानें अब कहां बिजी हैं अपरा मेहता

अभिरा को सच बताएगी मायरा

दूसरे दिन शिवरात्रि की पूजा के दौरान मायरा अपनी मां अभिरा को कबीर के बारे में बताएगी। वो उसे जयपुर फेस्ट में कबीर के साथ दोस्ती की भी बात बताएगी। जिसके बाद अभिरा मायरा को समझाएगी कि उसे इस तरह झूठ ना बोलकर सच बताना था, जिससे घर में तमाशा नहीं होता।

कबीर हुआ घर से गायब

वहीं दूसरी ओर दमानी हाउस में सभी की सांसे थम जाएगी, जब उन्हें पता चलेगा कि कबीर सुबह से घर नहीं लौटा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे कबीर और मायरा की दोस्ती दमानी और पोद्दार परिवार की दुश्मनी पर असर डाल सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com