काजोल और अजय देवगन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अजय और आदित्य चोपड़ा के झगड़े में फंस गई थीं काजोल, खुद को कर रही थीं बेबस महसूस

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अजय देवगन और YRF के बीच हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इस मामले पर अपनी राय रखी हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की टैलेंटेड और चहेती अदाकारा काजोल अक्सर किसी ना किसी वजह से अपने दर्शकों का दिल जीतती रही हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिनमें से ज्यादातर यश राज फिल्म्स (YRF) के साथ रही हैं।

ऐसे में YRF के साथ उनका जुड़ाव बेहद करीबी रहा है। लेकिन साल 2012 में जब उनके पति अजय देवगन और YRF के बीच विवाद हुआ, तो काजोल के लिए ये स्थिति बेहद मुश्किल बन गई थी।

वाईआरएफ और अजय देवगन के बीच हुआ था विवाद 

दरअसल, साल 2012 में अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और यशराज बैनर की 'जब तक है जान' एक ही दिन रिलीज होने वाली थीं। इस टक्कर के चलते अजय की प्रोडक्शन कंपनी ADF ने कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि YRF ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर 'जब तक है जान' के लिए अधिक स्क्रीन हड़प लीं, जिससे 'सन ऑफ सरदार' को कम स्क्रीन मिले।

इसी बीच हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में काजोल ने इस विवाद को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि “झगड़े हमेशा मुश्किल होते हैं, खासकर जब वो लंबे समय तक सुलझते नहीं हैं। उस समय मैं दोनों पक्षों से जुड़ी हुई थी कि एक तरफ मेरे पति अजय, और दूसरी तरफ YRF, जिससे मेरे प्रोफेशनल रिश्ते हैं। मैं बेबस महसूस कर रही थी, क्योंकि समझ नहीं आ रहा था कि क्या सही है।”

'लाइफ में बदलाव बेहद जरूर है'

काजोल ने आगे कहा कि “कई बार वक्त ही एकमात्र हल होता है। समय बीतता है, भावनाएं ठंडी पड़ती हैं और हालात सामान्य हो जाते हैं। बदलाव एकमात्र स्थिर चीज है, और यही जिंदगी की सच्चाई भी है।”

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें, इन दिनों काजोल अजय देवगन द्वारा निर्मित हॉरर फिल्म 'मां' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। इसके बाद काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म 'सरजमीन' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 जुलाई को जियो सिनेमा पर ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें