पवन सिंह और काजल राघवानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह संग काम न करने का राज, बोलीं- किसिंग सीन के लिए मना किया, तो सेट छोड़कर चले गए

Kajal Raghwani Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी ने पवन सिंह संग काम न करने को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ‘कैसे हो जाला प्यार’ में किसिंग सीन करने से मना करने पर पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए थे।

सोनाली झा

Kajal Raghwani On Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों से जुड़े कई चौंकाने वाले किस्से इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में सामने आ रहे हैं। शो में अभिनेत्री काजल राघवानी ने पवन सिंह के साथ काम न करने को लेकर एक बड़ा दावा किया है। काजल के मुताबिक, एक फिल्म में किसिंग सीन करने से इनकार करने के बाद पवन सिंह ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया।

‘भोजपुरी बवाल’ के सामने आए प्रोमो में काजल राघवानी और रानी चटर्जी बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान काजल ने पवन सिंह के साथ काम न करने की वजह बताई। उन्होंने दावा किया कि फिल्म ‘कैसे हो जाला प्यार’ में एक किसिंग सीन को लेकर दोनों के बीच बात बिगड़ गई थी। काजल ने कहा कि फिल्म में किसिंग सीन को जबरदस्ती सेट पर ही शामिल किया गया था। उन्होंने इस सीन को करने से मना कर दिया।

जीवन भर इसके साथ काम नहीं करूंगा

काजल की बात सुनने के बाद रानी चटर्जी ने अंदाजा लगाया कि शायद पवन सिंह का ईगो हर्ट हुआ होगा। इसके जवाब में काजल ने दावा किया कि इसके बाद पवन सिंह ने कहा था कि वह उनके साथ जीवनभर काम नहीं करेंगे। काजल ने आगे कहा कि एक स्टार ज्यादा से ज्यादा यही कर सकता है कि दूसरे लोगों से कहे कि इस कलाकार को अपने प्रोजेक्ट में शामिल न किया जाए। रानी चटर्जी ने भी काजल की बात से सहमति जताई।

शो में लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

‘भोजपुरी बवाल’ का पहला सीजन 2 अगस्त से शुरू हुआ है। शो में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार शामिल हैं। शो में सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनके रिश्तों और इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवों पर भी खुलकर चर्चा हो रही है। इसी वजह से शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। काजल राघवानी का यह दावा भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

टीवी पर भी प्रसारित होता है शो

‘भोजपुरी बवाल’ जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाता है। इसके अलावा शो का एपिसोड रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि काजल राघवानी के इस दावे पर पवन सिंह क्या सफाई देते हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण का आदेश गलत, फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार...तजीन फातिमा ने की बड़ी अपील

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

JSSC-CGL समेत 14 परीक्षाएं रद्द, फिर भी आंदोलन जारी रखेंगे देवेंद्र महतो, बोले- अब लीक-प्रूफ सिस्टम बनाएं

ज्ञानेश कुमार को ले जाइए अमेरिका, EVM भी फ्लाइट से भेज देंगे... ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

मिडिल क्लास को लूटा जा रहा, उन्हें मिलता क्या है? BJP से अलग होते ही बदला शहजाद पूनावाला का सुर