हर 6 महीने में क्यों नंबर बदलते हैं पवन सिंह, भोजपुरी बवाल में बताई ऐसी वजह, सुनकर भारती सिंह भी हंस पड़ीं

Pawan Singh Mobile Number: ‘भोजपुरी बवाल’ में भारती सिंह के साथ पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने जमकर मस्ती की। वहीं पवन सिंह ने खुलासा किया कि वह हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदलते थे।
Pawan Singh Bhojpuri Bawaal
पवन सिंह और भारती सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Pawan Singh Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजा जियो हॉटस्टार का शो ‘भोजपुरी बवाल’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्ट्रीम हुए लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री हुई, जिसके बाद पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ जमकर मस्ती हुई। इस दौरान निरहुआ ने आम्रपाली को नया मजेदार टैग दिया, वहीं पवन सिंह ने अपने मोबाइल नंबर बदलने की दिलचस्प वजह बताई।

शो में भारती सिंह ने भोजपुरी सितारों से पूछा कि जब वे फिल्मों से अलग मिलते हैं तो क्या करते हैं। इस पर निरहुआ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे लोग आपस में चुगली करते हैं और इसकी शुरुआत अक्सर वही करते हैं। निरहुआ के मुताबिक, हीरोइनें जब आपस में मिलती हैं तो खूब चुगली करती हैं। इसी बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी का नाम लिया। इसके बाद निरहुआ ने आम्रपाली को ‘चुगलीस्टार’ का टैग दे दिया।

आम्रपाली दुबे के वजन पर भी किया मजाक

निरहुआ ने मजाक करते हुए कहा कि जिस तरह उन्हें जुबली स्टार कहा जाता है, वैसे ही आम्रपाली चुगली स्टार हैं। निरहुआ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आम्रपाली को ‘दुबली स्टार’ कहकर उनके वजन पर भी मजाक किया। भारती सिंह ने जब फिटनेस और फिल्मों को लेकर बात की तो निरहुआ ने मजेदार अंदाज में कहा कि यहां तो ‘एड़ी ही टूट गई है’। उनकी बातों पर शो में खूब हंसी-मजाक हुआ।

पवन सिंह हर 6 महीने में क्यों बदलते हैं नंबर

एपिसोड में पवन सिंह ने अपनी निजी आदत से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह पहले करीब हर छह महीने में अपना मोबाइल नंबर बदल लेते थे। इसकी वजह बताते हुए पवन ने कहा कि उनका नंबर बहुत से लोगों तक पहुंच जाता था और उन्हें काफी परेशानी होने लगती थी। उन्होंने यह भी बताया कि नंबर बदलने के बावजूद नया नंबर ज्यादा समय तक निजी नहीं रह पाता था। जिस व्यक्ति को नंबर देने से मना किया जाता, वही आगे उसे दूसरों के साथ साझा कर देता था और देखते ही देखते नंबर फिर वायरल हो जाता था।

Pawan Singh Bhojpuri Bawaal
कंगना रनौत के आजादी वाले बयान पर राखी सावंत का पलटवार, बोलीं- उन्हें मेरे सामने लेकर आओ, डंडे से मारूंगी

अंत में बदला शो का माहौल

भारती सिंह ने निरहुआ से तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। इस पर निरहुआ ने आम्रपाली की ओर इशारा करते हुए उन्हें भोजपुरी की कैट बताया। शो के अंत में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के सामने उनके दो चर्चित गानों के पोस्टर रखे ‘राते दिया बुताके’ और ‘छलकता हमरो जवनिया’। उनसे दोनों में से एक गाना चुनने को कहा गया। इस दौरान आम्रपाली का अंदाज थोड़ा गंभीर नजर आया और शो का माहौल भी कुछ देर के लिए बदल गया। वहीं निरहुआ ने पवन सिंह के साथ अपनी 22-25 साल पुरानी दोस्ती का किस्सा भी शेयर किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com