काजल राघवानी का दर्द फिर आया सामने, दौलत जिसकी अदालत उसकी लिखकर बोलीं- अगला जन्म मिले तो पहले पैसा देना

Kajal Raghwani Post: काजल राघवानी ने एक पोस्ट शेयर कर पैसों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि अगला जन्म मिले तो पहले भरपूर पैसा मिले, क्योंकि जहां पैसा होता है वहां लोगों की बात सुनी जाती है।
Kajal Raghwani Bhojpuri Bawal
काजल राघवानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kajal Raghwani Bhojpuri Bawal: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जियोहॉटस्टार और कलर्स के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहीं काजल ने शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं। उनके कुछ बयानों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

काजल राघवानी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की। तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर से ज्यादा उनका कैप्शन चर्चा में है। तस्वीर पर लिखी शायरी में उन्होंने पैसों और कानून को लेकर तंज कसते हुए लिखा कि क्या जरूरत थी कानून की किताबें लिखनी थी, बस इतना लिख देते दौलत जिसकी अदालत उसकी।

काजल राघवानी ने कही ये बात

इसके बाद काजल ने पोस्ट के कैप्शन में भी पैसों की अहमियत और न्याय को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि अगर अगला जन्म मिले तो सबसे पहले उन्हें भरपूर पैसा दिया जाए, क्योंकि जहां पैसा होता है, वहां लोगों की बात सुनी जाती है और उन्हें अच्छा भी कहा जाता है। काजल ने अपने पोस्ट में उन लोगों का भी जिक्र किया, जो पैसों की कमी के कारण सालों से न्याय के लिए अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं।

पैसा नहीं तो तकलीफें ही तकलीफें

काजल राघवानी ने कहा कि ऐसे लोगों को भी पैसा मिलना चाहिए, चाहे वे लड़की पक्ष से हों या लड़के पक्ष से। हालांकि, काजल ने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इशारा किसी खास घटना या व्यक्ति की तरफ है या फिर वह अपने अनुभव के आधार पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं।

Kajal Raghwani Bhojpuri Bawal
स्वरा भास्कर ने बॉडी शेमिंग पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही

पहले भी निजी जिंदगी को लेकर कर चुकी हैं खुलासे

गौरतलब है कि ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा कर चुकी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में फेवरेटिज्म और अपने साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर भी बात की है। उनके बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। अब उनका यह नया पोस्ट भी फैंस के बीच सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर काजल किस घटना या अनुभव की ओर इशारा कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com