काजल राघवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kajal Raghwani का ‘पायल घुंघुरवाला’ गाने पर धमाकेदार डांस VIDEO वायरल, फैंस ने लुटाया प्यार

Kajal Raghwani Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो 'पायल घुंघुरवाला' पर रील बनाते रहती नजर आ रही हैं और इसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Kajal Raghwani Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार वीडियो के साथ फैंस का ध्यान आकर्षित कर लिया है। हाल ही में काजल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार रील पोस्ट की, जिसमें वह सुपरहिट भोजपुरी गाने 'पायल घुंघुरवाला' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

वीडियो में काजल गुलाबी रंग की कुर्ती में बेहद आकर्षक लग रही हैं। कुर्ती पर खूबसूरत फूलों का डिज़ाइन उनकी सादगी और स्टाइल को बखूबी उभारता है। साथ ही उनके मेकअप में आईलाइनर, नोजपिन और स्टाइलिश हेयरस्टाइल उन्हें परफेक्ट लुक प्रदान कर रहे हैं। काजल ने कैप्शन में लिखा  "काजर, ओठलाली, झुमका, अलता, नथुनी और झुला रबर वाला सब चाही।" यह कैप्शन दर्शकों को उनके पारंपरिक अंदाज और भोजपुरी मस्ती का अहसास कराता है।

'पायल घुंघुरवाला' गाने पर झूमती दिखीं काजल राघवानी

'पायल घुंघुरवाला' गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और काजल राघवानी व सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने की थीम पति-पत्नी की हल्की-फुल्की बातचीत पर आधारित है, जहां पत्नी अपनी मनपसंद चीजों की फरमाइश करती है। इस गाने में पति-पत्नी के बीच की मस्ती और मोहब्बत की झलक दिल को छू जाती है। विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि काजल का डांस वीडियो गाने की रिदम के साथ परफेक्ट मेल खाता है। हरे रंग की साड़ी में उनका परफॉर्मेंस दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। उनकी स्टेप्स इतनी सटीक हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन आर्यन पोटर ने किया है। म्यूजिक में सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज की आवाज ने चार चांद लगा दिए हैं। गीत के बोल संतोष उत्पत्ति ने लिखे हैं, जो गाने की कहानी को जीवंत बनाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट करके काजल की तारीफ कर रहे हैं और उनके डांस स्टाइल को पसंद कर रहे हैं। यह गाना न केवल भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के लिए खास बन चुका है, बल्कि हर उम्र के दर्शकों के बीच लोकप्रियता भी हासिल कर रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत