'मैं सुरक्षित हूं'… काजल अग्रवाल ने मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी 
मनोरंजन

Kajal Aggarwal: एक्सीडेंट में मौत की खबर से सदमे में आ गए थे काजल अग्रवाल के फैंस, एक्ट्रेस ने...

Kajal Aggarwal Update: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को सदमे में डाल दिया था, लेकिन अफवाह को बढ़ते देख एक्ट्रेस ने सामने आकर सच बताया है कि वो सुरक्षित हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Kajal Aggarwal Death Rumours: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और बेहतरीन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाली अफवाह फैलने लगी। कई जगहों पर यह दावा किया गया कि काजल अग्रवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक है।

इन खबरों के चलते काजल अग्रवाल के फैंस चिंता में आ गए। हर कोई उनकी सलामती को लेकर परेशान हो गया। लेकिन, अब खुद काजल अग्रवाल ने इन तमाम झूठी बातों का जवाब दिया है और बताया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

काजल ने पोस्ट में क्या लिखा 

काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में साफ किया कि ये सारी बातें बेबुनियाद हैं। काजल अग्रवाल ने लिखा कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि वह किसी हादसे में मर चुकी हैं। काजल अग्रवाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये खबरें न सिर्फ फर्जी हैं, बल्कि काफी मजेदार भी हैं, क्योंकि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

सुरक्षित हैं काजल अग्रवाल 

काजल अग्रवाल ने आगे कहा कि भगवान की कृपा से वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं, स्वस्थ हैं और अच्छी जिंदगी जी रही हैं। काजल अग्रवाल ने अपने फैंस से विनम्र निवेदन करते हुए कहा, ''कृपया इस तरह की झूठी बातों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें आगे बढ़ाएं। हमें निगेटिव चीजों से हटकर पॉजिटिव और सच्ची बातों पर ध्यान देना चाहिए।''

काजल की अपकमिंग फिल्में 

काजल अग्रवाल के इस बयान के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल पिछली बार एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आई थीं। उनकी झोली में मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भी है। इस पौराणिक फिल्म में काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा, उनके पास 'द इंडिया स्टोरी' और 'इंडियन 3' जैसी फिल्में भी हैं।

EndFragment

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस