- Hindi News »
- Entertainment »
- Kajal Aggarwal Life Surrounded Controversies Topless Photoshoot Forced Kiss
Birthday Special: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर जबरन किस तक, ऐसे विवादों में रहीं काजल अग्रवाल की लाइफ
काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन असली पहचान तेलुगु फिल्म मगधीरा से मिली। काजल ने थुप्पक्की, बिजनेस मैन, नायक जैसी हिट फिल्मों में काम कर साउथ की टॉप एक्ट्रेस बन गईं।
- Written By: सोनाली झा

काजल अग्रवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का आज जन्मदिन हैं। वह 19 जून को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड से लेकर तमिल और तेलुगु सिनेमा तक, काजल ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया है। हालांकि फिल्मों में उनके अभिनय के अलावा कई विवादों ने भी उन्हें सुर्खियों में रखा।
काजल ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2004 में ‘क्यों! हो गया ना’ फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन असली पहचान उन्हें 2009 की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘मगधीरा’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘डार्लिंग’, ‘थुप्पक्की’, ‘बिजनेस मैन’, ‘नायक’, ‘जिला’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया और साउथ इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में गिनी जाने लगीं।
विवादों में भी रहीं काजल
काजल अग्रवाल का नाम कई विवादों में भी सामने आया। साल 2014 में एक टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसे लेकर काजल ने सफाई दी कि वो फोटोज मॉर्फ्ड हैं और उन्होंने ऐसा कोई शूट नहीं किया। इसके बाद साल 2016 में रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में एक अनजाने किसिंग सीन को लेकर भी विवाद हुआ। बताया गया कि काजल को इस सीन की जानकारी नहीं थी और रणदीप ने अचानक उन्हें किस कर लिया था। इससे नाराज होकर काजल ने शूट के दौरान आपत्ति जताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के किस खान को मिली हैं प्रोफेशनलिज्म की ट्रॉफी, काजोल ने किया खुलासा
कॉपीराइट उल्लंघन का लगा था आरोप
हाल ही में मदर्स डे के मौके पर काजल ने एक कविता शेयर की, जिसमें उन्होंने असली लेखिका को क्रेडिट नहीं दिया। इस पर इंस्टाग्राम यूजर सारा ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया। बाद में काजल ने पोस्ट एडिट कर उन्हें क्रेडिट दे दिया। 30 अक्टूबर 2020 को काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की और अप्रैल 2022 में अपने बेटे का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वे अक्सर पति और बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।
Kajal aggarwal life surrounded controversies topless photoshoot forced kiss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिवासी आश्रम शालाओं का होगा कायाकल्प और सोलापुर को मिली 3 इंजीनियरिंग ब्रांच
May 05, 2026 | 04:59 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMजलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMMP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
May 05, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














