पवन सिंह और जन्नत जुबैर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: राजा जी के दिलवा पर जन्नत जुबैर के कातिलाना ठुमके, पवन सिंह संग जोड़ी ने मचाया धमाल

Pawan Singh Viral Song: ओटीटी शो भोजपुरी बवाल में पावरस्टार पवन सिंह और जन्नत जुबैर एक साथ नजर आए। जहां पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ का दर्द बयां किया, वहीं दोनों का डांस भी काफी वायरल हुआ।

यति सिंह

Jannat Zubair Pawan Singh Raja Ji Ke Dilwa: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों या गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक नए एंटरटेनमेंट चैट शो भोजपुरी बवाल का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस शो में पॉपुलर डिजिटल स्टार और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर बतौर मेहमान पहुंचीं। सेट पर दोनों कलाकारों के बीच एक तरफ जहां जबरदस्त मस्ती और डांस देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह का दिल को छू लेने वाला बेबाक रूप भी देखने को मिला।

पवन सिंह ने सुनाया अपनी अधूरी मोहब्बत का किस्सा

शो के दौरान बातचीत के दौरान जन्नत जुबैर ने भोजपुरी सितारों के दिल के राज जानने की कोशिश की। प्यार और रिश्तों के सवाल पर पावरस्टार पवन सिंह काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें अपनी लाइफ में किसी को आई लव यू कहने में ही पूरे डेढ़ साल लग गए थे। अफसोस जताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जिसे भी उन्होंने पूरी शिद्दत से चाहा, वह उन्हें कभी मिल नहीं सका और वह रिश्ता भी समय के साथ खत्म हो गया।

हैरान रह गईं जन्नत जुबैर और फैंस भी चौंके

अक्सर स्क्रीन पर अपने दबंग तेवर और मस्तीभरे अंदाज से महफिल लूटने वाले पवन सिंह के मुंह से इतना गहरा दर्द सुनकर वहां मौजूद जन्नत जुबैर दंग रह गईं। उनके हैरान चेहरे के हाव-भाव कैमरे में कैद हो गए, जो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।

आमतौर पर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोलने से बचते हैं। यही वजह है कि उनके इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है और लोग सोशल मीडिया पर उनके प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।

मंच पर पावरस्टार और जन्नत की धमाकेदार परफॉर्मेंस

दिल का दर्द शेयर करने के अलावा भोजपुरी बवाल शो में दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पवन सिंह और जन्नत जुबैर ने भोजपुरी के ब्लॉकबस्टर गाने राजा जी के दिलवा पर एक साथ कदम थिरकाए।

जन्नत के बेहतरीन डांस मूव्स और पवन सिंह के देसी अंदाज के मेल ने शो के माहौल में चार चांद लगा दिए। दोनों के इस डांस वीडियो के छोटे-छोटे क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?