सनी देओल की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', एडवांस बुकिंग में मारी बाजी

Awarapan 2 Advance Booking: स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 बड़ी फिल्मों आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। एडवांस बुकिंग के इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
Awarapan 2 vs Batwara 1947 advance booking
इमरान हाशमी और सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Awarapan 2 And Batwara 1947 Advance Booking: स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर सिनेमाघरों में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है। इस 14 अगस्त को 2 बड़ी फिल्में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक तरफ इमरान हाशमी का रोमांटिक और एक्शन अवतार दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है, तो दूसरी तरफ सनी देओल की देशभक्ति और भावनाप्रधान कहानी का जादू छाने को बेताब है। एडवांस टिकट बिक्री और थिएटर्स में शो अलॉटमेंट को लेकर चल रही खींचतान ने फिल्म इंडस्ट्री का तापमान काफी बढ़ा दिया है।

टिकटों की बिक्री में इमरान हाशमी ने बनाई बढ़त

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 ने लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाया है। मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म के हजारों टिकट रिलीज से पहले ही बिक चुके हैं।

लंबे समय बाद अपने पुराने कल्ट अवतार में लौट रहे इमरान को देखने के लिए यंग जनरेशन में खासा क्रेज नजर आ रहा है। दर्शकों की यह शुरुआती प्रतिक्रिया साफ दर्शाती है कि फिल्म को लेकर लंबे समय से बना माहौल अब सीधे टिकट खिड़की पर कमाई में तब्दील हो रहा है।

सनी देओल की फिल्म को मिला स्क्रीन बंटवारे में फायदा

दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को थिएटर्स और शो की संख्या के मामले में मजबूत स्थिति हासिल हुई है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मजबूत प्रोडक्शन हाउस का फायदा इसे मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में ज्यादा शो मिलने के रूप में मिल रहा है।

हालांकि एडवांस टिकट बिक्री के मामले में फिल्म बंटवारा 1947 फिल्म फिलहाल थोड़ा पीछे चल रही है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर गदर जैसी देशभक्ति फिल्मों का इतिहास देखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि स्पॉट बुकिंग के जरिए यह फिल्म बड़ा उलटफेर कर सकती है।

Awarapan 2 vs Batwara 1947 advance booking
टीवी की दुनिया के इन सितारों का है आर्मी कनेक्शन, किसी के पिता तो कोई है फौजी परिवार की बेटी

शबाना आजमी का खुद अपनी ही फिल्मों से मुकाबला

इस बॉक्स ऑफिस जंग का सबसे अनोखा और दिलचस्प पहलू दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की मौजूदगी है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उनकी 2 बिल्कुल अलग-अलग छवि वाली फिल्में एक साथ आमने-सामने होंगी।

बंटवारा 1947 में जहां वह विभाजन का दर्द सहती हुई एक बेबस और भावुक मां के रूप में दिखाई देंगी, वहीं आवारापन 2 में वह नफीसा नाम की एक खतरनाक लेडी डॉन के किरदार में तहलका मचाएंगी। एक ही दिन 2 अलग किरदारों में उनका यह टकराव सिनेमाप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com